निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में ३७१ पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन

kekri 01 25-4-2013
केकड़ी में घण्टाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित ३७१ आसन पर सुन्दरकाण्ड पाठ करते श्रद्धालु।

केकड़ी। हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को घन्टाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में ७५१ आसन पर सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में केकड़ी सहित अन्य जगहों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन समिति के राजेन्द्र विजय ने बताया कि केकड़ी में इस प्रकार के भव्य आयोजन यदा कदा ही होते है इसलिए इस आयोजन में नगरवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सुन्दर काण्ड पाठ की शुरूआत से पूर्व रामचरितमानस की विधिवतड्ढ पूजा अर्चना की गई। पाठ के पश्चात सामुहिक आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
-पीयूष राठी

error: Content is protected !!