आत्मा की खुराक संतो की वाणी – बहन आशा

kekri 12-05-13केकड़ी। जिस प्रकार भोजन शरीर की खुराक हैं ठीक उसी प्रकार आत्मा की खुराक संतों महापुरूषों की वाणी हैं सत्संग हैं। ये उद्गार बहन आशा ने अजमेर रोड़ पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग के दौरान व्यक्त किये।
मण्डल प्रवक्ता रामचन्द्र टहलानी ने बताया कि बहन आशा ने अपने प्रवचन में यह भी कहा कि परमात्मा एक था, एक हैं और एक ही रहेगा, सब जीवों में एक ही परमात्मा का नूर आत्मा काम कर रही होती हैं, शरीर मिट्टी से बढक़र कुछ भी नहीं हैं, मात्र एक प्रभु परमात्मा निरंकार सत्य हैं बाकी सब मिथ्या हैं।
सत्संग मां स्वरूप होता हैं, इसी की गौद में बैठकर इंसान अपने जीवन में सुधार लाता हैं और अपना जीवन सत्य के साथ जोड़ पाता हैं। ज्ञान के अनुरूप ही जीवन जीना चाहिए। सत्गुरू शक्ति भी देता हैं तथा जीवन में सुधार भी लाता हैं। सद्कर्म इंसान को स्वयं करना होता हैं। आदर सत्कार,मान-सम्मान गुरमुखों का ही होता हैं, मनमुख को अपने मन की कर नुकसान ही करता हैं, जिससे इंसान का पतन ही होता हैं।
सत्संग के दौरान चेतन भगतानी,गोपाल,माया,विधि टहलानी, काजल, अंजू,रेशमा रंगवानी, रेणु, रामचन्द्र बैरवा आदि ने गीत विचार प्रस्तुत किये। बहन आशा का स्वागत संगीता टहलानी द्वारा किया गया।

संकल्प यात्रा को लेकर बैठक
पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया की सुराज संकल्प यात्रा के 30 मई को केकड़ी आगमन को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक कादेड़ा रोड़ स्थित बालाजी डीजल्स पर आयोजित हुई। बैठक में भाजपा देहात जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा व देहात जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो शहर अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि भाजयुमो पार्टी का प्रमुख शक्ति केन्द्र हैं, युवा जब खड़ा हो जाता हैं तो उसे रोक पाना किसी के बस में नहीं रह जाता, अतरू शहर व देहात के सभी भाजयुमो कार्यकर्ता सभा को सफल बनाने के सभी कार्यों में जुट जाये तथा अपने सभी माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक सभा की जानकारी पहुंचाये व सभा को सफल बनाने का वातावरण तैयार करें। साथ ही चौधरी ने सभी को विश्वास दिलाया कि 30 मई को होने वाली आमसभा एतिहासिक होगी जिसके लिये सभी भाजयुमो कार्यकर्ता अपने जी जान लगा देगें। इस अवसर पर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश राठी, कपिल विजय, महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष सुरेश बैरवा, मंत्री विनोद विजय, श्रीराम आचार्य, दिनेश नागा, भंवर धाकड़ व राजराजेश्वर व्यास सहित कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

 

पीयूष राठी

error: Content is protected !!