कटारिया निर्दोष, सी.बी.आई. तोते की तरह कांग्रेस के इशारे पर मिला रही है टेर में टेर

Vasudev-Devnaniअजमेर। अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा की सुराज संकल्प यात्रा को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से बौखलाई कांग्रेस राजनैतिक ऐजेन्डे को छोड़कर चुनाव के लिए सी.बी.आई. की शरण में चली गई है।

प्रो. देवनानी ने पूर्व गृहमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया से मुलाकात की ओर कांग्रेस द्वारा राजनैतिक षड्यंत्र के आधार पर सोहराबुद्दीन एन्काउन्टर मामले में छः साल बाद पूरक आरोप पत्र दाखिल कर आरोपियों के नाम जोड़ने की इस राजनैतिक लड़ाई में अजमेर के कार्यकर्ताओं एवं जनता की ओर से पुरा साथ देने का भरोसा दिलाया। प्रो. देवनानी ने कहा कि जिस संस्था को स्वंय माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने पिंजरे में बन्द तोता मानने की टिप्पणी की हो उसके द्वारा चुनाव से पूर्व वर्षों पुराने मामले में राजनैतिक आधार पर आरोपी बनाया जाना साबित करता है कि तोता अभी भी अपने मालिक की टेर में टेर मिला रहा है।
उन्होंनें कहा की श्री कटारिया की बेदाग एवं संघर्षशील छवि, सुराज संकल्प यात्रा में विकास के मुद्दे पर अशोक गहलोत सरकार को दी जा रही चुनौतियों एवं वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में निकल रही यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से बौखलाई कांग्रेस सरकार औछे हथकंडों पर उतर आई है। उन्होंनें कहा की भाजपा इस लड़ाई को कानून एवं राजनैतिक दोनों ही आधारों पर मजबूती से लड़ेगी और कांग्रेस के कुत्सित षड्यंत्र को जनसमर्थन एवम् सत्य के बल पर मुहतोड़ जवाब देगी।

बाबोसा को श्रद्धा से किया याद।
अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धा से स्मरण किया। उन्होंनें स्वर्गीय शेखावत को आम-जनता के दुःख दर्द को समझने वाले जन-नायक बताते हुए श्रद्धाजंली अर्पित की।

 

error: Content is protected !!