आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिये कट ऑफ मार्क्स जारी

bser logoअजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आई.आई.टी. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2013 के लिये कट ऑफ मार्क्स शुक्रवार को जारी कर दिये है। बोर्ड के सचिव एम.आर. शर्मा के अनुसार सामान्य वर्ग के परीक्षार्थी के लिये कट ऑफ मार्क्स 332 और पास प्रतिशत 66.40 घोषित किया गया है। अनुसूचित जाति एस.सी.) के लिये कट ऑफ मार्क्स 314 और पास प्रतिशत 62.8 निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जनजाति (एस.टी.) के लिये कट ऑफ मार्क्स 307 और पास प्रतिशत 61.40 होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) और विशेष पिछड़ा वर्ग (एस.बी.सी.) के लिये कट ऑफ मार्क्स 324 और पास प्रतिशत 65.40होगा।
शर्मा ने बताया कि उपरोक्त कट ऑफ मार्क्स का निर्धारण सीनियर सैकण्डरी परीक्षा के सभी वर्गों यथा- कला, विज्ञान और वाणिज्य के परिणामों के आधार पर किया गया है। ये कट ऑफ मार्क्स 500 पूर्णांक में से निकाले गये है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने देश के सभी शिक्षा बोर्डो को उनके द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रविष्ठ विद्यार्थियों के लिये आई.आई.टी. जे.ई.ई. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2013 के लिये कट ऑफ मार्क्स घोषित करने का फार्मूला उपलब्ध कराया था, उसी के आधार पर राजस्थान बोर्ड ने विभिन्न वर्गो के लिये कट ऑफ मार्क्स की घोषणा की है।
-राजेन्द्र गुप्ता
उपनिदेशकजनसम्पर्क

error: Content is protected !!