अरांई। अरांई के मालपुरा मार्ग पर खेत की जमीन कब्जा करने के मामले को लेकर हुई मारपीट में अरांई पुलिस ने जांच कर आरोपियों को सक्षम न्यायालय पेश किया जहां से अरंाई निवासी तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी कैलाश चन्द बैंसला ने बताया कि मालपुरा मार्ग पर हरिराम रेगर, पूरण रेगर एवं उसके भाई तथा रामस्वरूप राजपुरोहित के आपस में झगडा हो गया था। उस दोरान रामस्वरूप राजपुरोहित पर दूसरे पक्ष द्वारा जान लेवा हमला कर दिया। हमले में रामस्वरूप राजपुरोहित के साथ के कान पर हुए वार से वह फट गया तथा उससे बहुत सारा खून निकलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही अरांई पुलिस मोके पर पंहुची। पुलिस ने मामला शान्त कराते हुए घायल रामस्वरूप राजपुरोहित को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच कर मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले हरि रेगर, रामधन रेगर पुत्र माधू रेगर तथा बनवारी रेगर पुत्र रामधन रेगर को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश करने पर उन्हे जेल भेज दिया गया।
प्रतिभा को मिला सम्मान
समीपवर्ती ग्राम डांग में गत बीस दिनो से चल रहा स्केटिंग समर केम्प सम्पन्न हो गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामाकिशन शर्मा ने बताया कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेलो से स्वास्थ्य तंदुस्स्त रहता है तथा मन में जोश रहता है। उन्होने खिलाडियों को कहा प्रतिदिन खेलना आवश्यक है। खेल भी शिक्षा के साथ नियमित जरूरी है। समारोह में कवि कमल माहेश्वरी ने मोत की नाइंसाफी और एक बार में मेरी शादी हुई कविता सुना कर खिलाडियों को लोटपोट कर दिया। उन्होने कहा हंसना भी एक व्यायाम है। हंसने से व्यक्तिगत विकास होता है। मनुष्य के अन्दर की झिझक समाप्त होती है। जल संरक्षण समेती के अध्यक्ष शुम्भू सिंह, कैलाश चन्द शर्मा ने संबोधित किया। समारोह में प्रभावान खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया।
जनसुनवाई में आये दो मामलेे
पंचायत समिति अरंाई में जनुसनवाई शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी विरेन्द्र यादव, विकास अधिकारी ओमकारेश्वर शर्मा , सहायक अभियन्ता गिरीश जिरोता ने ग्रामीणों की समस्याएॅ सुनी। अरंाई के जाट मौहल्ले के वाशिंदों ने नाला निर्माण के दस वर्ष बाद भी ग्राम पंचायत द्वारा सफाई नहीं करवाये जाने को लेकर रोष जताया। मौहल्लेवासियों ने प्रभारी अधिकारी विरेन्द्र यादव को बताया कि नाले के पूरी तरह जाम होने से गन्दगी व कचरा पास ही स्थित बालाजी मन्दिर के अन्दर चला जाता है। इस कारण ग्रामीणों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंंच रही है। इसी प्रकार समीपवर्ती ग्राम पचीपला में बीसलपुर के पानी की सप्लाई पिछले छह माह से नही होनें तथा ग्राम पंचायत द्वारा टेंकर उपलब्घ नहीं कराने को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। इस पर उपखण्ड अधिकारी विरेन्द्र यादव ने सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के ग्रामसेवकों व जलविभाग के सहायक अभियन्ता को आगामी सुनवाई की बैठक तक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
औपचारिकता पर चल रहा था प्रशिक्षण शिविर
सर्व शिक्षा अभियान द्वारा नयी पाठयक्रम क ो सुचारू रूप से चलाने को लेकर आयोजित प्रशिक्षण शिविर की पोल शुक्रवार को विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान खुली। जहॉ प्रशिक्षण लेने आये किसी भी शिक्षक के पास नये पाठयक्रम की एक भी पुस्तक नहीं मिली। शिक्षक व कार्यालय के कनिष्ठ अभियन्ता नदारद मिले। प्रशिक्षण शिविर शिविर मात्र औपचारिकता पर आयोजित किया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास अधिकारी ओमकारेश्वर शर्मा ने पावर हाउस चौराहे स्थित सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षण के लिए कई शिक्षक नदारद मिले। साथ ही प्रशिक्षण लेने आये शिक्षकों के पास पाठयपुस्तकों का अभाव मिला। वहीं कार्यालय का निरीक्षण करने पर कनिष्ठ अभियन्ता जीवण राम के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर विकास अधिकारी ओमकारेश्वर शर्मा ने प्रशिक्षण शिविर मे लापरवाही बरत रहे शिक्षकों व कार्यालय में बिना सूचना के नदारद कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षण शिविर प्रभारी को भी फटकार लगाई। गौरतलब है कि सरकार द्वारा शिक्षकों के बौद्विक ज्ञान बढाने तथा नियमित शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार व परेशानियों को कम करने के के लिए रूपये खर्च कर प्रशिविर आयोजित किये जाते है परन्तु अध्यापक वर्ग ही इन चीजों मे लापरवाही बरत अपने कर्तव्यों से विमुख होते जा रहे है।
-मनोज सारस्वत