ठगा सा महसूस कर रहे है किसान-चौधरी

bhagirath choudhary thumb-मनोज सारस्वत- अरांई। पूर्व विधायक भागीरथ चौधरी ने अरांई क्षेत्र के दो दर्जन गांवों का दौरा किया । इस दौरान किसानों को सम्बोधित करते हुए चौधरी ने बढती महंगाई को लेकर किसानों के लिए चिंता जताते हुए काग्रेंस सरकार के राज को किसानों की हालत बिगाडने वाला बताया। उन्होनें बताया कि सरकार की नीतियों व महंगाई के बढते दौर से किसान अपने आप क ो ठगा सा महसूस कर रहा है। चौधरी ने कहा कि आये दिन बढ रही मंहगाई से किसानों को क र्ज की मार सहन करनी पड रही है। वहीं काग्रेंस सरकार के मंत्री व विधयक ऐशोआराम कर अपनी दाल गलाने में लगे है।   काग्रेंस सरकार के राज में आम आदमी जरूरतमंद आवश्यकताओं को लेकर परेशान है। प्रशासनिक व्यवस्थाएॅ चरमराने के कारण किसानों को अपने कामकाज के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड रहे है। अधिकारी व कर्मचारी वर्ग भी सरकार की दौहरी नीतियों से असन्तुष्ट है। चौधरी ने किसानों व कार्यकर्ताओं के साथ पैट्रौल व डीजल में की जा रही मूल्य वृद्धि को लेकर रोष जताया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया, विधि प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट भागीरथ चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नाथू नुवाद, गोविन्द सिंह डिगारिया, रंगलाल मेवाडा गोठियाना, हरीराम दण्ड दादिया सहित अन्य कार्यकर्ता पूर्व विधायक के साथ थे। चौधरी ने अरंाई, कटसूरा, रारी, चौसला, छोटालाम्बा, गोठियाना, आकोडिया, देवपुरी, बोराडा, डबरेला आदि गावों का दौरा किया।

error: Content is protected !!