शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से पूर्व आरटेट कराने की मांग

13-08-13-पीयूष राठी- केकड़ी। शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर मंगलवार को एसटीसी के छात्रों ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी केकड़ी हीरालाल मीणा को दिया। ज्ञापन में बताया गया हैं कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा से पूर्व प्रथम एवं द्वितीय स्तर हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया था तथा प्रत्येक छह माह में यह पारीक्षा आयोजित कराने का निर्णय भी सरकार द्वारा लिया गया था परन्तु नियम लागू होने के ढाई वर्ष के अन्तराल में राज्य सरकार ने मात्र दो परीक्षाऐं ही आयोजित की हैं तथा उनका भी परिणाम संदेहास्पद रहा हैं। साथ ही ज्ञापन में बताया गया हैं कि हाल ही में जिलेवार तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित किये जाने की विज्ञप्ति जारी की गई हैं और उसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य योग्यता मानी गई हैं जबकि सरकार द्वारा आरटेट की परीक्षा आयोजित की नहीं करवाई गई हैं,जिसके अभाव में लाखों बेरोजगार प्रशिक्षित युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया हैं। छात्रों ने मांग की हैं कि तृतीय श्रेणी भर्ती प्रक्रिया से पूर्व ही आरटेट की परीक्षा आयोजित कराई जावे जिससे प्रशिक्षित युवा इस भर्ती में भाग ले सके।
धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस
शहर में स्वतंत्रता दिवस की 66वीं वर्षगाठ धूमधाम से मनाई जायेगी। इस अवसर पर उपखण्ड स्तरीय समारोह नगरपालिका परिसर में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक डा.रघु शर्मा होगें। झण्डारोहण उपखण्ड अधिकारी हीरालाल मीणा द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया जायेगा,अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगे तथा स्काउट व एनसीसी के केडेट्स मार्चपास्ट करेंगें। साथ ही समारोह में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों,कार्मिकों को भी सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।
ये होंगे सम्मानित –
उपखण्ड स्तरीय समारोह में कैलाश चन्द्र शर्मा नायब तहसीलदार केकड़ी,महेश चन्द्र शर्मा नायब तहसीलदार सावर,लायन अरविन्द नाहटा,रामेश्वर प्रसाद शर्मा कृषि पर्यवेक्षक मेवदाकलां,उमेश त्यागी व्याख्याता कृषि,रामकिशोर व्याख्याता वाणिज्य,वेद प्रकाश कुर्मी वरिष्ठ अध्यापक,गणपतलाल जैन पुस्तकालयाध्यक्ष, ताराचन्द जैन कार्यालय सहायक,गौरव कुमार पुरोहित कनिष्ठ लिपिक,सुमन सिंह सहायक कर्मचारी,टीकमचन्द आगीवाल प्रधानाध्यापक काचरिया,गीता जोशी प्रधानाध्यापक जूनिया,दिलरूबा बानो अध्यापिका,अनुराग माथुर अध्यापक सावर,जितेन्द्र राय उपाध्याय वरिष्ठ अध्यापक,चन्द्र कान्ता धाकड़ एएनएम,नरेन्द्र अग्रवाल संवाददाता,लोकेश कुमार पारीक कनिष्ठ लिपिक,दिनेश चौधरी ग्राम सेवक पदेन सचिव,बृजेश कुमार आसोपा अध्यापक भाटोलाव,महावीर प्रसाद बलाई अध्यापक केकड़ी,दिनेश कुमार सैन पटवारी,नाथूलाल वर्मा पटवारी,शिवकुमार बियाणी भारत विकास परिषद,सूरज किरण राठी शाखा अध्यक्ष पेंशनर्स समाज केकड़ी,केदार जाट व्याख्याता,भंवर पारीक अध्यापिका केकड़ी,इन्द्रा वैष्णव लोक शिक्षा केन्द्र प्रभारी,सुनिता वर्मा आशा सहयोगिनी,शब्बीर अहमद कनिष्ठ लिपिक,हीरा देवी सफाई कर्मचारी,पंकज लक्षकार कांस्टेबल केकड़ी पुलिस,सोनिया राठौड़ जीएनएम को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया जायेगा।
इकाई अध्यक्ष ने 5 सदस्यों सहित दिया इस्तीफा
युवक कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र केकड़ी शहर इकाई वार्ड संख्या 1 व 2 के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र शर्मा ने 5 पदाधिकारियों सहित त्यागपत्र दे दिया हैं। पुष्पेन्द्र शर्मा ने प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चांदना को भेजे त्याग पत्र में उच्च पदाधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप जड़ते हुए लिखा हैं कि आज तक किसी भी कार्यक्रम की सूचना उन्हे नहीं दी गई और हमेशा उपेक्षा की गई हैं जिसके चलते वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम घोषित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आगामी 24 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के कार्यक्रम की विस्तृत घोषणा प्राचार्या रेणू शर्मा द्वारा कर दी गई हैं। घोषित कार्यक्रमानुसार मतदाता सूचियों का प्रकाशन 16 अगस्त को,सूचियों पर आपत्तियां 17 अगस्त दोपहर 1 बजे तक,सूचियों का अंतिम प्रकाशन 17 को सांय 5 बजे तक,नामांकन प्रस्तुतीकरण 19 को सांय 3 बजे तक,नाम वापसी 21 अगस्त को दोपहर 1 बजे तक,मतदान 24 को प्रात: 8 से दोपहर 1 बजे तक तथा मतगणना व चुनाव परिणामों की घोषणा 24 को की कर दी जायेगी। साथ ही प्राचार्या ने बताया कि 16 अगस्त तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के नाम दोपहर 1 बजे तक मतदाता सूचियों में सम्मिलित किये जायेगें।
कांग्रेस कार्यालय में भी आयोजित होगा समारोह
नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वत्रन्त्रता दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रवक्ता रतन पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त को सुबह 8रू15 बजे पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय पर स्वतत्रंता दिवस के उपलक्ष में क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्य सचेतक डॉ.रघु शर्मा के मुख्य अतिथ्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। समारोह मेें कांग्रेस के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों सहित सभी अग्रिम संगठनो सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं से इस कार्यक्रम मेें भाग लेने की अपील की है।
शरीर का एक कारखाना व अंग हैं कर्मचारी – स्वामी जगदीशपुरी महाराज
मानव शरीर एक कारखाना हैं तथा अंग इसके कर्मचारी,आत्मा हैं स्थूल शरीर की मालिक। ये उद्गार स्वामी जगदीशनपुरी महाराज ने गीता भवन में चल रहे चार्तुमास प्रवचन के दौरान व्यक्त किये। महाराज ने कहा कि यदि कारखाने को नुकसान होगा तो अंग रूपी कर्मचारी कार करना बंद कर देगें तथा आत्मारूपी मालिक को नुकसान होगा जो कभी भी मरता नहीं हैं। आत्मा कभी सड़ती गलती नहीं हैं,आत्मा कभी बालक,युवा एवं वृद्ध नहीं होती हैं बल्कि वह तो सर्वज्ञानी होती हैं। इसी ने संसार की रचना करी हैं क्यों कि यह परमात्मा का रूप हैं,इसके संकल्प मात्र से की प्राणी की रचना हो जाती हैं। हमारे शरीर में जो मन बैठा हुआ हैं उसकी गति से भी तेज गति आत्मा की होती हैं यदि चलती ट्रेन से विद्युत तार हटा दिये जाये तो वह वहीं रूक जाती हैं ठीक उसी प्रकार यदि शरीर से आत्मा अलग कर दी जाये तो शरीर जड़ बन जाता हैं।
मनाया मोक्ष कल्याणक पर्व
दिगंबर जैन महिला महासमिति द्वारा मंगलवार को भगवान पाश्र्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर्व को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महासमिति द्वारा उपवास करने वाले बच्चों के लिये दो वर्गों में जैन पार्सल व जैन हाउजी प्रतियोतिओं का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम वर्ग में कंयाशी जैन प्रथम रही तथा श्रेंयांश जैन दूसरे स्थान पर रहे जबकि युग पाण्डया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया,वहीं दूसरी वर्ग में पूजा जैन प्रथम तथा आसीता पाण्डया द्वितीय स्थान पर रही। विजेताओं को महासमिति द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 130 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति अलका कटारिया ने किया। इसके साथ ही सांयकाल महाआरती का भी आयोजन किया गया।

error: Content is protected !!