हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यक्ता-स्वामी जगदीशपुरी

25-08-13 - 3 SAMAGAM25-08-13 - 3 SAMAGAM - 2-पीयूष राठी- केकड़ी। रविवार को केकड़ी शहर के अजमेर रोड़ पर स्थित पटेल आदर्श विद्यालय में हिन्दू रक्षा समिति केकड़ी के तत्वावधान में हिन्दू समागम का आयोजन किया गया। समागम में हिन्दू समुदाया के हजारों लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर समागम को संबोधित करते हुए महामण्डेलश्वर स्वामी जगदीश पुरी महाराज ने कहा कि आज देश में हालात बड़े दयनीय हो गये हैं और हिन्दू समुदाय को दबाने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसके साथ ही महाराज ने कहा कि आज हिन्दू समुदाय के सबसे बड़े चार दुश्मन हैं जिससे लडऩे की सख्त आवश्यक्ता हैं तथा इन दुश्मनों को खत्म करने के लिये सभी को एकजुट होना पड़ेगा। महाराज ने चार दुश्मनों में सबसे पहला दुश्मन समाज में जातिवाद को बताते हुए कहा कि आज समाज के लोग अलग-अलग जातियों में बंटे हुए हैं जो सिर्फ अपनी जाति के लिये जी रहे हैं हिन्दूत्व के लिये वे सोच तक नहीं रहे,इसलिये आज आवश्यक्ता हैं कि सभी जातियों के लोग एकजुट हो और हर विषम परस्थिति में एक रहकर उसका सामना करें। महाराज ने दूसरा दुश्मन देश में जनसंख्या नियंत्रण के अंधे कानून को बताया और कहा कि पूरे देश में यह कानून सभी संप्रदायों के लिये एकरूप लागू होना चाहिए। इसके साथ ही महाराज ने तीसरा दुश्मन भ्रष्ट राजनेताओं व चौथा दुश्मन लचर पसर कानून व्यवस्था को बताते हुए कहा कि देश भ्रष्ट नेताओं के हाथों में हैं जिसके चलते ही देश में हिन्दू समुदाय के हालात दयनीय हो गये हैं आज जरूरत हैं कि सभी लोग सोच समझकर नेता व जनप्रतिनिधि का चुनाव करें जो बिना भेदाभाव देश हित में कार्य कर सकें। इसके साथ ही समागम को कोटा से आये योगी निरंजन दास महाराज ने भी संबोधित किया। निरंजन दास ने उपस्थित सभी लोगों से आव्हान किया कि आज फिर से देश में एक महाभारत होने जा रही हैं जिसके लिये सभी को तैयार रहना चाहिए। समागम को विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष विपुल चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज वोट बैंक की राजनीति के चलते नेता हिन्दू समाज को आघात पहुंचा रहा हैं। चतुर्वेदी ने उपस्थित सभी लोगों से आज अजमेर में विश्व हिन्दू परिषद के धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक पहुंचने का भी आव्हान किया। इससे पूर्व समागम की शुरूआत बजरंग दल के जिला संयोजक राकेश शर्मा ने अपने जोशीले संबोधन के साथ की। शर्मा ने उपस्थित सभी समाजबंधुओं से आव्हान किया कि सभी समाजबंधू हमेशा एकजुट रहें और सभी परिस्थितियों से सामना करने को तैयार रहें। समागम में आये सभी साधू संतो का हिन्दू रक्षा समिति द्वारा माल्यापर्ण कर शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही हिन्दू रक्षा समिति द्वारा समागम में राजस्थान व पूरे देश में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान रखने वाले पत्रकार श्रीपाल शक्तावत का भी माल्यापर्ण कर शॉल ओढ़ा कर स्वागत सत्कार किया गया। समागम का संचालन सुरेन्द्र जोशी द्वारा किया गया। इसके साथ ही निरंकारी मण्डल केकड़ी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भी समागम में अपनी सेवायें दी गई। अंत में हिन्दू रक्षा समिति अध्यक्ष बद्री लाल माली ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष चांद मल जैन,हीराचन्द खूटेटा,हिन्दू रक्षा समिति के गिरीराज खटीक,श्याम सुंदर शास्त्री,दशरथ साहू,महावीर साहू,रामस्वरूप माहेश्वरी,शंकर लाल टेलर,दशरथ लाट,जगदीश तेली हिन्दू रक्षा समिति,बजरंग दल,विहिप व हिन्दू उत्सव समिति सरवाड़ के अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे।
प्यार से रहें और करें सबका सत्कार – बहन शांति
मनुष्य को मिल जुल कर रहना चाहिए और निश्छल झरने की भांति अपने जीवन में चलते रहना चाहिए और कभी किसी का दिल ना दुखाते हुए सत्कार करना चाहिए। ये उद्गार बहन आशा ने अजमेर रोड़ पर स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग के दौरान व्यक्त किये।
निरंकारी मण्डल प्रवक्ता रामचन्द्र टहलानी ने बताया कि बहन ने सत्संग के दौरान कहा कि नित्य प्रतिदिन सत्संग में जाने से मनुष्य का मन का विवेक जागृत अवस्था में रहता हैं। प्रभु परमात्मा कण-कण में हैं इंसान के रग रग में प्रभु परमात्मा ही बसा हुआ हैं मनुष्य को श्वास श्वास में परमात्मा का स्मरण करते रहना चाहिए। यदि मनुष्य फालतु समय में भी प्रभु परमात्मा का स्मरण करता हैं तो वह किसी की चुगली करने बुराई करने निंदा करने से भी बचेगा। सत्संग के दौरान बहन ने यह भी कहा कि आज इंसान इंसान से लड़ रहा हैं सिर्फ अज्ञानता के कारण,कर्म तो करना ही पड़ेगा खाली बैठने से कुछ नहीं होता। सत्संग महात्माओं का सत्कार कर इनकी शरण में रहकर हरि का गुणगान करें।
सत्संग के दौरान राशि टहलानी,हेमा वासवानी,हनुमान,संगीता टहलानी,तनुजा,गीता,बालूराम,प्रेम जेठवानी,कालूराम,हर्षा रंगवानी ने गीत विचार प्रस्तुत किये। संचालन अशोक रंगवानी व नरेश कारिहा तथा बहन आशा का स्वागत आशा रंगवानी ने किया।

error: Content is protected !!