चौसला में सड़क दुघर्टना में बालक सहित रामदेवरा जातरू घायल

चौसला मार्ग पर गुस्साए ग्रामीणों ने दुघर्टना करने वाले वाहन को तोडफोड दिया।
चौसला मार्ग पर गुस्साए ग्रामीणों ने दुघर्टना करने वाले वाहन को तोडफोड दिया।

 

पुलिस के समक्ष कार्यवाही की मांग करते चौसला व रामदेवरा के यात्री।
पुलिस के समक्ष कार्यवाही की मांग करते चौसला व रामदेवरा के यात्री।

-मनोज सारस्वत- अरांई। चौसला बस स्टैण्ड पर सोमवार को अध्यापिकाओं से भरे ओवरलोड वाहन के चालक की लापरवाही ने चौसला के ही दस वर्षीय बालक सहित सवाईमाधोपुर निवासी रामदेवरा जा रही महिला को टक्कर मार दी। बच्चे के टक्कर लगने के बाद करीब पचास मीटर दूरी तक घसीटता गया। इस कारण बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। महिला के पैर फैक्चर हो गया। घायलों को उपचार के लिए ग्रामीणों व पुलिस की मदद से किशनगढ यज्ञनारायण अस्पताल ले जाया गया। जहॉ से पीडित छात्र की गम्भीर हालत देखते हुए अजमेर रैफर करने के बाद जयपुर रैफर किया गया। दुघर्टना के कारण वाहन चालक द्वारा गाडी को ओर तेज चलाने को लेकर मौके पर स्थित ग्रामीणों व रामदेवरा यात्रियों ने पत्थरबाजी कर गाडी को रूकवाते हुए वाहन चालक की धुनाई कर दी। साथ ही गुस्साएॅ ग्रामीणों ने एक घंटे तक रास्ता जाम करते हुये दुघर्टना करने वाले वाहन के साथ तोडफोड कर दी। आक्र ोशित ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष उक्त चालक के खिलाफ कडी कार्यवाही करने की मांग की। चौसला अरंाई मार्ग जाम होनें से वाहनों की भीड जमा हो गई। मौके पर पहुंची अंराई पुलिस ने समझाईश के बाद जाम खुलवाया। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायलों को अरांई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाने के बजाय चिकित्सकों की कमी की वजह से किशनगढ यज्ञनारायण अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौसला निवासी संदीप पुत्र अमरसिंह सवेरे शौच के लिए जा रहा था। इसी बीच किशनगढ से अरंाई की ओर आ रही अध्यापिकाओं से भरा चौपहिया वाहन नम्बर आरजे ०१ टीए २९२५ तेज रफ्तार से आने के कारण रोंग साईड होते हुए अर्जुन को चालक साईड से टक्कर मार दी। इस दौरान अर्जुन वाहन के दोनों पहियों के बीच पचास मीटर दूरी तक घीसता गया। वाहन चालक ने इस ओर ध्यान नहीं देते हुये गाडी की रफ्तार बराबर रखी। दुघर्टना वाहन ओर अनियत्रित होकर रामदेवरा जा रही हथडोली गांव सवाईमाधोपुर निवासी फालतू देवी पत्नि रमेश देवी योगी के भी टक्कर मार दी। दुघर्टना से बालक अर्जुन के कान, गाल, व पैर में गम्भीर चौंटे आयी है। जातरू फालतू देवी के पैंर में गम्भीर चौंटे आयी है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए रास्ता जाम कर दिया। एक घंटे तक हुये रास्ता जाम को पुलिस प्रशासन की समझाईश से हटाया गया। थानाधिकारी रूपाराम चौधरी ने पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
तेज गति में रोंग साईड था वाहन :- विद्यालय समय में देरी होनें को लेकर अध्यापिकाओं से भरा वाहन तेज रफ्तार से अरंाई आ रहा था। जो चौसला में हुई दुघर्टना का कारण बना। चालक ने रोंग साईड से गाडी ले जाते हुए महिला व बालक को टक्कर मारी। उक्त वाहन को ग्रामीणों द्वारा नहीं रोका जाता तो बालक क ा शरीर छलनी छलनी हो जाता । वहीं रामदेवरा जाने वाले यात्रियों में भी मार्ग पर जाने से दहशत का माहौल हो गया।
मुख्यालय पर नहीं रूक रहे शिक्षक :– शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेशों की अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा धज्जिया उडाई जा रही है। परन्तु प्रशासनिक अधिकारी के दायित्व मौन साधु का रूप लिये है। एक तरफ से सरकार द्वारा पहले ही शिक्षक नहीं लगाने से रोष व्याप्त है। तो दूसरी ओर शिक्षकों का मुख्यालय छोडकर साठ से सित्तर किलोमीटर का डैली अपडाउन करना सोने पे सुहागा की तरह काम कर रहा है। अपडाउन करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं ने लेट जाना जल्दी आना की प्रक्रिया ने अपने दिनचर्या में उतार ली है। जिसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों की शिक्षा पर पड रहा है।

error: Content is protected !!