विवेकानन्द सार्धशती समारोह के उपलक्ष में महिला संगोष्ठी 30 को

swami-vivekananda thumbअजमेर। स्वामी विवेकानन्द सार्धशती समारोह के उपलक्ष में संवर्धिनी आयाम के अर्न्तगत प्रबुद्ध महिला संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार 30 अगस्त सांय 4ः30 बजे जे.एल.एन. चिकित्सालय के सामने रेडक्रॉस भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय ‘‘स्वामी विवेकानन्द की दृष्टि में प्रबुद्ध महिलाओं की सामाजिक प्रतिबद्धता’’ रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय महिला समन्वय गीता जी गुंडे प्रमुख रहेंगी।
कार्यक्रम का आरम्भ स्वामी विवेकानन्द जी के प्रतिमा पर मल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीमती राधिका लढ्ढा (अध्यक्षा वनवासी कल्याण परिषद उदयपुर एवं सम्पादक बप्पा रावल उदयपुर) संवर्धिनी के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालेंगी।
error: Content is protected !!