बोर्ड स्टाॅफ कल्ब द्वारा आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Board officeअजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मंत्रालयिक स्टाॅफ कल्ब द्वारा आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरूवार को बोर्ड के खेल भवन में मुख्य अतिथि बोर्ड चैयरमेन प्रोफेसर पीएस वर्मा, और सचिव मिरजूराम शर्मा और मुख्य परीक्षा नियत्रंक आरबी गुप्ता के आतिथ्य में हुआ। सबसे पहले स्वर्गीय मैजर ध्यानचंद की स्मृति मे राष्ट्रीय खेल दिवस पर उन्हे श्रृद्धसुमन अर्पित कर याद किया गया। 15 दिन चलने वाले खेल पखवाड़े के तहत कर्मचारी संघ द्वारा महिला और पुरूष वर्ग की विभिन्न टीमें बनाकर कैरम, टेबल टेनिस, वालीबाॅल, शतरंज, क्रिकेट, रस्सा कस्सी, और विभिन्न वर्गो मे दौड़ प्रतियोगितां आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता के लिये विभाग के 125 पुरूष और 35 महिलाएं भाग ले रही है। महिलाओं के मेंहदी, रिंगबाल, चैयर रेस, अंताक्षरी और बाल थ्रो जैसी प्रतियोगिता भी कराई जायेगी। स्टाॅफ कल्ब सचिव रूपश्याम सेन ने जानकारी देते हुये बताया।

error: Content is protected !!