मंत्री खुद कर रहे शोषण, महिलाएं असुरक्षित

bब्यावर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर व विधायक उदयलाल आंजना पर लगे महिला यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा में आक्रोश है। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने चांगगेट पर सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में पार्टी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। भूतड़ा ने कहा कि कन्या संरक्षण का दावा करने वाली सरकार के मंत्री व विधायकों पर आए दिन यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। सरकार के मंत्री खुद महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। राह चलती लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं आम हो गई है। प्रदेश में कहीं कोई महिला सुरक्षित नहीं है। ऐसे में सरकार को शासन में रहने का अधिकार नहीं है। नैतिकता के आधार पर सरकार को भी इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन में मण्डल अध्यक्ष भूदेव आर्य, प्रतिपक्ष नेता गणपत सिंह मुग्धेश, पूर्व उपसभापति जयसिंह राजपुरोहित, देवेंद्र शर्मा, महेंद्रदीप बजाज, अविनाश गर्ग, यतीन पीपावत, रविंद्र जॉय, चेतन गोयर, पार्षद देवीदास सोनी, भूपेंद्र तौमर, राजेश्वरी यादव, अनिता शर्मा, मंजू अरोड़ा, रेणु दगदी, इंदु शर्मा, गीता फुलवारी, प्रमोद शर्मा, शिवेंद्र जोशी, मंगल सिंह मोनू, संजय करेल, श्रीकिशन जांगिड़ सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
(सारस्वत मीडिया, मो.09462737273)

error: Content is protected !!