मानव प्रभु की उत्तम रचना है-बहन आशा

29-09-1329-09-13-2केकड़ी। इंसान का धर्म मानवता हैं मानव प्रभु की उत्तम रचना हैं,”उंचा इसका रूतबा रखना,जीवन यह दुर्लभ हैं। यह उद्गार बहन आशा ने अजमेर रोड़ पर स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग के दौरान व्यक्त किये। निरंकारी मण्डल प्रवक्ता रामचन्द्र टहलानी ने बताया कि बहन ने सत्संग के दौरान कहा कि पशु जीते जी सेवा कमाते हैं व मृत्यु के बाद भी दूसरों के काम आते हैं। इंसान का शरीर मरने के बाद किसी काम में नहीं आता इसलिये इंसान को दिल में परमात्मा के प्रति प्रेम जगाना चाहिए तथा सदा दूसरों के भले के लिये कार्य करना चाहिए जिससे इंसानियत जिन्दा रहे। नफरत,बैर,ईष्र्या इंसान के मन के तेज को कम करते हैं इसलिये प्यार,नम्रता,सहनशीलता,मिलवर्तन के गुणों को अपना कर हर पल परमात्मा का स्मरण कर इंसान अपने लोक-परलोक सुहेला कर सकता हैं। इंसान को चाहिए कि सत्संग में जाकर संतो,परमात्माओं के वचनों को मानते जाये और जीवन की दशा को सुखो की ओर मोड़ते जाये।
सत्संग के दौरान रतन चन्द,संगीता,सरीता निरंकारी,पूरण प्रकाश,विद्यासागर,नरेश कारिहा,प्रियंक कंवर सहित अन्य ने गीत विचार प्रस्तुत किये। बहन आशा का स्वागत हर्षा ने तथा संचालन अशोक रंगवानी ने किया।

मुसलमानों को भाजपा से जुडऩे का किया आव्हान
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक रविवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शोयब खान के मुख्य आतिथ्य व जिला देहात अध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल सलीम गौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खान ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने का आव्हान किया। इसके साथ ही खान ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों से वोट लेकर भूल जाती हैं और भाजपा का नाम लेकर डराती हैं,जबकि वसुंधरा राजे के शासनकाल में मुसलमान खुशहाल थे। इसके साथ ही खान ने कहा कि गहलोत के शासनकाल में आये दिन साम्प्रदायिक तनाव की घटनाऐं हो रही हैं। इस अवसर पर सभी अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीद्वार को जिताने व राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बैठक को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना पहलवान,जिला महासचिव नयाब मंसूरी,ब्यावर मण्डल अध्यक्ष अयूब गौरी, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल,डा.वशीम खान,भाजपा मण्डल मंत्री रफीक खान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुन्ना सरकार,शकुर भाई,सलाम गौरी,जावेद देशवाली,बाबू कुरेशी,शहाबुद्दीन खिलजी सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे। संचालन अयूब गौरी व रफीक खान ने किया।
-पीयूष राठी

error: Content is protected !!