किशनगढ़ में वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत

ksg 1ksg 3-राजकुमार शर्मा– मदनगंज-किशनगढ़ / भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे के रविवार को अजमेर जाते समय स्थानीय भाजपाईयों ने जयपुर रोड़ टोल प्लाजा से पहले जोरदार स्वागत किया। इससे पहले पूर्व गïृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का भी मार्बल एरिया में स्वागत किया।
दोपहर 12 बजे किशनगढ़ सीमा में वसुंधरा राजे के प्रवेश पर किशनगढ़ विधानसभा के देहात भाजपा के सैकड़ों भाजपाईयों ने माला पहनाकर एवं राजे के जिंदाबाद के नारे लगाकर स्वागत किया। राजे अपने वाहन से बाहर निकल सभी का अभिवादन किया और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने का आव्हान किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भागीरथ चौधरी, देहात के अंराई मंडल अध्यक्ष निर्मल भंडिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगीलाल अग्रवाल, नगर परिषद सभापति गुणमाला पाटनी, किशनगोपाल दरगड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू शर्मा, महेन्द्र पाटनी, मीडिया प्रकोष्ठ के श्यामसुंदर वैष्णव, मनोहर तारानी, राजीव शर्मा, जगदीश सोनगरा, पंकज पहाडिय़ा, कैलाश रोकडिय़ा, सुरेश रारी, अनिल गोयल, राजू बाहेती, पूर्व उपसभापति दिनेशसिंह राठौड़, देहात महामंत्री वेदप्रकाश दाधीच, हिन्दू महासभा के नगर अध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा, शिवसेना प्रमुख गोपाल शर्मा, राधेश्याम बंजारा, धन्नाराम चौधरी, सिलोरा मंड़ल के रामअवतार वैष्णव, रतनलाल घासल, रामलाल प्रजापत, हनुमान भादू, गणपत जांगीड़, कचरूलाल, सूरजमल, जीवण तेतरवाल, गोरधन जाट, बजरंग लाल माली, धर्मराज जाट, देवकरण गुर्जर, हरिराम जाजड़ा तथा अंराई मंडल के एड़वोकेट भागीरथ चौधरी, भगवानसिंह, रामकरण प्रजापत, कमल जैन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
दुसरी ओर मार्बल एरिया हरमाड़ा चौराहे पर पूर्व सभापति सुरेश टाक व हरचंद छणग की अगुवाई में मंडल अध्यक्ष नेमीचंद जोशी, जिला महामंत्री शंभू शर्मा सहित मार्बल व्यापारियों ने स्वागत किया। स्वागत के बाद सुरेश टाक व छणग को उनके समर्थकों ने कंधे पर उठा लिया और टाक व छणग के जिंदाबाद के नारे लगाये।
राजे का काफिला यहां से अजमेर में आयोजित सदï्भावना सभा के लिए रवाना हो गया। उनके साथ चौधरी भी साथ रवाना हो गये।
चौधरी से की गुप्त-गू
वसुंधरा राजे के किशनगढ़ पहुंचने पर स्वागत के दौरान राजे ने पूर्व विधायक चौधरी को अपने वाहन के पास ले जाकर गुप्तगू की। जानकारी के अनुसार राजे व चौधरी के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई
अलग-अलग स्वागत से राजे नाराज
भाजपाई नेताओं द्वारा अलग-अलग स्वागत कार्यक्रम करने पर वसुंधरा राजे ने अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए सभी से एकजुट होकर चुनावी समर में काम करने को कहा गया। राजे जब जयपुर रोड़ से रवाना होकर मार्बल एरिया पहुंची तो वहां पर लोगों की भीड़ देख अपने वाहन को रूकवा लिया परन्तु वाहन से बाहर नही निकली।
व्यापारी रहे दूरी पर
वसुंधरा राजे के मार्बल एरिया पहुंचने पर स्वागत को उमड़े लोगों की भीड़ से मार्बल व्यापारियों ने दूरी बनाये रखी। कई मार्बल व्यापारी व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वागत कार्यक्रम से काफी दूर खड़े नजर आये।

error: Content is protected !!