जिले में अब तक 15 लाख 93 हजार 553 मतदाता

election 2013अजमेर। जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के तहत तैयार की जा रही मतदाता सूची का अपग्रेडेशन का कार्य जारी है जिसके तहत मतदाताओं को जागरूक करते हुए उनके नए नाम जोडने, संशोधन करने तथा हटाने की प्रक्रिया जारी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने बताया कि जिले में अब तक 15 लाख 93 हजार 553 मतदाता है, जिसमें 8 लाख 22 हजार 43 पुरूष तथा 7 लाख 71 हजार 510 महिला मतदाता है। मतदाता सूची में नाम जोडने का कार्य सतत जारी है। उन्होंने बताया कि जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में से किशनगढ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता 2 लाख 23 हजार 633 है जिनमें एक लाख 16 हजार 996 पुरूष तथा एक लाख 6 हजार 637 महिला मतदाता है। मसूदा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 21 हजार 620 मतदाता है जिनमें एक लाख 14 हजार 259 पुरूष तथा एक लाख 7 हजार 361 महिला मतदाता है। इसी प्रकार केकडी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 8 हजार 478 मतदाता है जिनमें एक लाख 7 हजार 614 पुरूष तथा एक लाख 864 महिला मतदाता है। ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 6 हजार 905 मतदाता है जिनमें एक लाख 5 हजार 522 पुरूष तथा एक लाख एक हजार 383 महिला मतदाता है। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 93 हजार 629 मतदाता है जिनमें एक लाख 324 पुरूष तथा 93 हजार 305 महिला मतदाता है। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 83 हजार 168 मतदाता है जिनमें 94 हजार 843 पुरूष तथा 88 हजार 325 महिला मतदाता है। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 78 हजार 977 मतदाता है जिनमें 91 हजार 861 पुरूष तथा 87 हजार 116 महिला मतदाता है। जबकि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 77 हजार 143 मतदाता है जिनमें 90 हजार 624 पुरूष तथा 86 हजार 519 महिला मतदाता है।

15.90 लाख मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी :
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 15 लाख 93 हजार 553 मतदाताओं में से 15 लाख 90 हजार 849 मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं। जिन लोगों के फोटो पहचान पत्र नही बने हैं उन्हें बनाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र किशनगढ में कुल 2 लाख 23 हजार 431 मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। जबकि पुष्कर क्षेत्र में एक लाख 93 हजार 924, अजमेर उत्तर क्षेत्र में एक लाख 77 हजार 694, अजमेर दक्षिण क्षेत्र में एक लाख 78 हजार 898, नसीराबाद क्षेत्र में एक लाख 83 हजार 854, ब्यावर क्षेत्र में 2 लाख 7 हजार 129, मसूदा क्षेत्र में 2 लाख 19 हजार 478 तथा केकडी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 6 हजार 441 मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं।

error: Content is protected !!