लखावत प्रदेश भाजपा चुनाव समिति में शामिल

o s lakhawatभाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा चुनाव समिति की घोषणा की है। वसुन्धरा की अध्यक्षता में गठित भाजपा की इस चुनाव समिति में राजे के अलावा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, तीनों महामंत्री कालीचरण सराफ, सतीश पूनिया, रामचरण बोहरा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा, विधायक दल के सचेतक राजेन्द्र राठौड, पूर्व मंत्री रामनारायण डूडी, विधायक रामलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री एवं विधायक नंदलाल मीणा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश मेघवाल, विधायक रावराजेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत और युनूस खान को शामिल किया गया है

कंवल प्रकाश किशनानी
जिला प्रचार मंत्री, भारतीय जनता पार्टी
शहर जिला अजमेर

error: Content is protected !!