समाज में डाउन सिंड्रोम के प्रति जनजागरूकता जरूरी

अजमेर,दिनांक 21 मार्च 2025,सागर कॉलेज व मीनू स्कूल चाचियावास में विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस  का आयोजन किया गया । जिसमें डॅा.वंदना  सिंह  द्वारा विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के बारे में जानकारी  देते हुए बताया  प्रतिवर्ष 21 मार्च को ये दिवस मनाया जाता है। समाज में अपने आस-पास दिव्यांग बच्चें हैं जिनकी दिव्यांगता के बारे में … Read more

वकील अजय वर्मा बने बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की अनुशासन समिति के सदस्य

अजमेर, 21 मार्च। अजमेर के नामी वकील और अजमेर बार एसोसिएशन के सदस्य अजय वर्मा बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की अनुशासन समिति के सदस्य बनाए गए हैं। वर्ष 1999 से वकालत कर रहे वर्मा अजमेर के जिला लोक अभियोजक और राजकीय अभिभाषक रह चुके हैं। वर्मा राज्य सरकार द्वारा विभिन्न केसों में विशिष्ट लोक अभियोजक … Read more

किसानों के चेहरे पर खिलेगी दूध- सी सफेदी, एक अप्रैल से किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ भाव

**तीन  रुपए  प्रति लीटर बढ़ेगा खरीद मूल्य ** पशु खरीद में बैंक लोन में भी डेयरी का मिलेगा सहयोग अजमेर (वि.)l अजमेर सरस डेयरी आगामी 10 दिन बाद यानी  एक अप्रैल से किसानों व पशुपालकों को दूध खरीद के भाव ₹3 प्रति लीटर बढ़ा कर देगी l डेयरी सदर रामचंद्र चौधरी द्वारा की गई इस … Read more

अजमेर विकास प्राधिकरण : कनिष्ठ अभियंता को किया निलंबित

अजमेर, 21 मार्च। अजमेर विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता को निलंबित किया गया है। अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता श्री रघुनन्दन सिंह चौहान के विरूद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के तहत विभागीय जांच कार्यवाही विचाराधीन है। श्री रघुनन्दन सिंह … Read more

*पूर्व में कार्यरत वोकेशनल ट्रेनर को हटाकर, प्लेसमेंट एजेंसियां लगा रही है, नए ट्रेनर*

*प्लेसमेंट एजेंसियों की मिलीभगत से 8 माह से बेरोजगार शिक्षक हो रहे हैं, परेशान* बून्दी – वोकेशनल ट्रेनर वेलफेर ऐसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रघुपाल सिंह ने शुक्रवार को राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, जयपुर के नाम अतिआवश्यक पत्र लिखा है, जिसमें बताया गया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत … Read more

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रांतीय अधिवेशन व होली मिलन समारोह पुष्कर में 22 मार्च शनिवार को

अजमेर 21 मार्च (       ) अग्रवाल समाज की राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की पूर्वी राजस्थान इकाई के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक, प्रांतीय अधिवेशन तथा होली स्नेह मिलन समारोह का कार्यक्रम 22 मार्च शनिवार को खंडेलवाल वैश्य सेवा सदन, वी आई पी रोड़ पुष्कर में आयोजित किया जा … Read more

*सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2021*

_*पात्रता जांच हेतु विचारित सूची जारी*_ अजमेर, 21 मार्च । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2021 के तहत पात्रता जांच हेतु अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन … Read more

मातृशक्ति फाउंडेशन के तत्वाधान में शीतलाष्टमी और गणगौर का मनाया त्यौहार

जयपुर । गणगौर हमारी संस्कृति का खास हिस्सा है जो हमारे राजस्थान का बहुत ही प्रसिद्ध त्यौहार है इसमें महिलाएं शिव पार्वती, इसर गणगौर की पूजा करके इस पर्व को चाव से मनाते हैं । यह सुहाग पर्व 16 दिन तक मनाया जाता है, इसमें शीतला अष्टमी को दूल्हा दुल्हन बनते हैं और कुंभकार के … Read more

गुरूवार को चने के व्यंजन क्यों खाते हैं?

दोस्तो, नमस्कार। एक मित्र ने पूछा कि गुरूवार को चने के व्यंजन क्यों खाते हैं? इस विशय पर विद्वानों से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि यह परंपरा धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं से जुड़ी हुई है। वस्तुतः बृहस्पति देव को पीला रंग व भोज्य पदार्थ चना पसंद है। इस कारण गुरुवार के दिन चने की … Read more

आज का राशिफल व पंचांग : 21 मार्च, 2025, शुक्रवार

आज का राशिफल व पंचांग 21 मार्च, 2025, शुक्रवार आज और कल का दिन खास 21 मार्च 2025 : शीतला सप्तमी पूजन व बासोड़ा पूजन आज। 21 मार्च 2025 : विश्व सैन्य दिवस आज। 21 मार्च 2025 : विश्व वन दिवस आज। 21 मार्च 2025 : रंगभेद उन्मूलन दिवस आज। 21 मार्च 2025 : चाकसू … Read more

अवंतीबाई लोधी की जयंती पर घोषित हो अवकाश: ब्रह्मानंद राजपूत

अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी की तरफ से दह्तोरा की वीरांगना अवंतीबाई पार्क में 20 मार्च 2025 दिन गुरुवार को  वीरांगना महारानी अवंतीबाई के 167वें बलिदान दिवस के अवसर पर वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के सम्पादक मानसिंह राजपूत एडवोकेट ने कहा कि रानी अवंतीबाई भारत की प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना थी। रानी अवंती बाई ने परतंत्र की बेडियो में जकड़े रहने से अच्छा रणभूमि में आजादी की मौत मरना स्वीकार किया। उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ हथियार उठाकर अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए युद्ध किया। देश की आजादी के लिए प्राण देने वाली वीरांगना महारानी अवंतबाई का बलिदान सदैव याद रहेगा। उनके त्याग व बलिदान से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के उप संपादक ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा कि महारानी वीरांगना अवंती बाई ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी। इसलिए आज उन्हें वीरांगना के नाम से जाना जाता है। वे लोधी समाज की गौरव हैं इसलिए हमें उनको इसी तरह याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महारानी ने अपने राज्य तथा देश की रक्षा के लिए तलवार उठाई थी। उनके जीते जी कोई भी दुश्मन उनके राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं कर पाया। यह लोधी समाज के लिए गौरव की बात है। हमें भी उन्हीं के आदर्शों पर चलकर देश तथा समाज की रक्षा करनी चाहिए। इसके साथ ही ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा की 1857 में लोधी समाज की एक वीरांगना ने अग्रेजी साम्राज्य की चूले हिला दी थी। आज जरूरत है लोधी समाज की लौह महिलाओं के सशक्तिकरण की और शिक्षा के संचार की जिससे की लोधी समाज की महिलाएं राष्ट्रीय और विश्व पटल पर अधिक से अधिक हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके। रानी अवंतीबाई देश को मुक्ति दिलाने के संग्राम की ऐसी शहीद हैं जिन्हें आज़ादी के बाद उतना महत्व नहीं मिला जितना मिलना चाहिए था। आप इसे पिछडे वर्ग के खिलाफ इतिहासकारों की साजिश कह सकते हैं। वीरांगना अवंतीबाई लोधी का योगदान भी उतना ही है जितना 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई का था। डायरेक्टरी के उप संपादक ब्रह्मानंद राजपूत ने यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अवंतीबाई लोधी की जयंती 16 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही ब्रज लेजर के डायरेक्टर अरब सिंह बॉस ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई ने अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया था। एक महिला होने के बाद भी उन्होंने संघर्ष के मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। जिस समाज में उनकी जैसी महिला ने जन्म लिया हो तो भला वह समाज पीछे कैसे रह सकता है। बस उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने वीरांगना रानी अवंती बाई को केवल लोधी समाज और मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की प्रेरणा-स्त्रोत बताया। इस अवसर पर ब्रह्मानंद राजपूत, पवन राजपूत, प्रभाव सिंह, दुष्यंत राजपूत, धारा राजपूत, विष्णु लोधी, मोरध्वज लोधी, दीपक लोधी, लोकेंद्र लोधी, राकेश राजपूत, मुकेश, दिनेश, भूरी सिंह, जितेन्द्र लोधी, रणवीर सिंह, सहित समाज के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और महिलाओं की भी भागीदारी रही।

error: Content is protected !!