अजमेर । देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में पंचशील स्थित राजीव गांधी सर्किल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि दूरदर्शी सोच के धनी राजीव गांधी ने भारत में कम्प्यूटर एवं सूचना क्रांति का बीज बोया, आज वह वट वृक्ष बन चुका है। जिसकी जड़ों ने भारत को विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा किया है एवं कोरोना महामारी से प्रभावी मुकाबले में संचार तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका साबित हो रही है।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज एवं स्वायतसाशी संस्थाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया । दूरगामी सोच से आधुनिक भारत का सपना गढ़ने वाले युवाओं के प्रेरणास्त्रोत देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व.श्री राजीव गांधी रहे है ।
अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कहा कि राजीव गाधी ने युवाओं को सशक्त, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने की नीतियों ने भारत को तकनीकी और डिजिटल युग की ओर अग्रसर किया।
पुष्पान्जली कार्यक्म मे पीसीसी सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त, सुदृढ़ और सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा दिखाई। देश के युवा राजीव गांधी के अद्वितीय समर्पण के लिए सदैव ऋणी रहेगा।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल सचिव सुनील लारा रेनू मेघवंशी हाजी इंसाफ अली नगर निगम अजमेर में नेता प्रतिपक्ष डाँ द्रोपदी कोली प्रताप यादव शिवकुमार बंसल विपिन बेसिल श्याम प्रजापति अंकुर त्यागी दिनेश शर्मा नीरज यादव पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता हमीद चीता लक्ष्मी बुन्देल डाँ ईश्वर राजोरिया मामराज सेन ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धोलखड़िया चंदन सिंह निर्मल बेरवाल अंकित घारू कैलाश कोमल मुकेश सिंह राठौड़ शंकर गुर्जर अहमद हुसैन अकरम कुरैशी भरत सिंह राणा अशोक सुकरिया राजकुमार गर्ग आलोक गुप्ता भोमराज गुर्जर ईश्वर टहलयानी समसुद्दीन नितिन जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पान्जली अर्पित की !
विजय जैन
9414002529