गुरुग्राम, जनवरी, 2025: भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने आज अपनी नई 9KG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन लॉन्च करके अपनी बीस्पोक एआई लॉन्ड्री सीरीज का विस्तार किया है। इंटेलिजेंट और एफिशिएंट लॉन्ड्री सॉल्यूशंस के क्षेत्र में नया मानक स्थापित करने वाले 12KG मॉडल की जबरदस्त सफलता के बाद नई 9KG वॉशिंग मशीन रेंज अधिक कॉम्पैक्ट आकार में समान पावरफुल परफॉर्मेंस और एडवांस्ड फीचर्स सुविधाएं प्रदान करती है। आधुनिक भारतीय घरों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई ये मशीनें इनोवेशन के प्रति सैमसंग की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं, जो प्रीमियम टेक्नोलॉजी और बेहतर डिजाइन के साथ आज के उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करती हैं। नई 9KG फ्रंट लोड वाशिंग मशीनें बड़े भार को संभालने के लिहाज से उपयुक्त है, जो कपड़े, चादरें और तौलिए जैसी रोजाना की धुलाई के लिए कुशल समाधान मुहैया कराती हैं। एडवांस्ड फीचर्स से लैस इन मशीनों में तेज साइकिल के लिए सुपर स्पीड, 70% तक ऊर्जा बचत के लिए एआई एनर्जी मोड जैसी एआई विशेषताएं, बेहतर कपड़े की देखभाल के लिए एआई इको बबल और गहरी और स्वच्छ सफाई के लिए हाइजीन स्टीम शामिल हैं। यह रेंज अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस देती है, जिससे हर दिन कपड़ों की धुलाई करना बेहद आसान हो जाता है। सैमसंग इंडिया में डिजिटल एप्लाएंसेज के सीनियर डायरेक्टर गुफरान आलम ने कहा, “स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाली हमारी 9KG बीस्पोक एआई वॉशिंग मशीनें बेजोड़ प्रदर्शन करती … Read more