सैमसंग इंडिया ने लॉन्च किया गैलेक्सी A06 5G: किफायती कीमत पर सुपरफास्ट कनेक्टिविटी और दमदार परफॉरमेंस के साथ ‘काम का 5G’

गुरुग्राम, फरवरी, 2025: भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज गैलेक्सी A06 5G लॉन्च करने की घोषणा की है। यह स्‍मार्टफोन किफायती कीमत पर शानदार 5G अनुभव लेकर आया है। सबसे किफायती बजट गैलेक्सी A सीरीज़ 5G स्मार्टफोन के रूप में, गैलेक्सी A06 5G को अपने विश्वसनीय प्रदर्शन और लंबी उम्र के साथ उपभोक्ताओं को अधिकतम वैल्यू देने के लिए डिजाइन किया गया है। आज से, गैलेक्सी A06 5G भारत के सभी रिटेल आउटलेट्स, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, और अन्य ऑफलाइन चैनलों पर कई स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की शुरुआती कीमत मात्र 10499 रुपये है। गैलेक्सी A06 5G तीन आकर्षक रंगों – ब्लैक, ग्रे और लाइट ग्रीन में उपलब्ध है। एक विशेष लॉन्च ऑफर के रूप में, ग्राहक केवल 129 रुपये में सैमसंग केयर+ पैकेज के साथ एक साल की स्क्रीन प्रोटेक्शन योजना का लाभ उठा सकते हैं, जो अतिरिक्त सुरक्षा और मानसिक सुकून प्रदान करता है। सैमसंग इंडिया के एमएक्स बिजनेस के जनरल मैनेजर अक्षय एस राव ने कहा, “गैलेक्सी A06 5G के लॉन्च के साथ, हम बेहतरीन 5G अनुभव के लिए सेगमेंट में अग्रणी 12 5G बैंड ला रहे हैं। शानदार कनेक्टिविटी, दमदार परफॉरमेंस और सेगमेंट में अग्रणी इनोवेशन प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई यह डिवाइस अत्याधुनिक तकनीक को सभी तक पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इस डिवाइस के साथ, हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि यूजर्स काम और मनोरंजन के लिए हाई–स्पीड कनेक्टिविटी के साथ–साथ बेजोड़ ड्यूरैबिलिटी का आनंद ले सकें।“ गैलेक्सी A06 5G सभी नेटवर्क से कॉम्‍पैटिबल है, यह 12 5G बैंड का समर्थन करता है और सभी दूरसंचार ऑपरेटर्स में बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी और तेज स्पीड के लिए कॅरियर एग्रीगेशन की सुविधा देता है। एमटीके D6300 प्रोसेसर द्वारा संचालित, गैलेक्‍सी A06 5G शक्तिशाली परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है और मल्टीटास्किंग, गेमिंग और स्ट्रीमिंग को आसान बनाता है। स्मार्टफोन रैम प्लस फीचर के साथ 12GB तक RAM की सुविधा देता है। इस डिवाइस में खूबसूरत तस्वीरें कैप्चर करने के लिए 50MP का मुख्य रियर कैमरा और बेहतर विजिबिलिटी के लिए 2MP का डेप्थ कैमरा है, जबकि 8MP का फ्रंट कैमरा हाई-क्वालिटी वाली सेल्फी और वीडियो कॉल सुनिश्चित करता है। स्मार्टफोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले अपने विशाल 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ एक शानदार विज़ुअल अनुभव सुनिश्चित करते हुए एक आकर्षक और स्टाइलिश डिज़ाइन भी है। स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी भी है जो सेगमेंट में सबसे अच्छी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। गैलेक्सी A06 5G एंड्रॉयड 15 और सैमसंग के वन UI 7 के साथ उपलब्ध होगा, जिससे यूजर्स को नवीनतम सॉफ्टवेयर अनुभव मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी A06 5G के साथ विश्वसनीयता को फिर से परिभाषित कर रहा है, जो ओएस अपग्रेड की 4 जनरेशन और 4 साल के सुरक्षा अपडेट की पेशकश करता है। यह एक ऐसी प्रतिबद्धता है, जो इसे इस सेगमेंट में अलग बनाती है। ये उद्योग-अग्रणी अपग्रेड और अपडेट डिवाइस को हमेशा अपडेट रखने और यूजर्स के लिए लंबे समय तक सहज उपयोग अनुभव सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं। टिकाऊ और मजबूती को ध्यान … Read more

2025 तक 20,000 शिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए सैमसंग का अनूठा पहल – “गैलेक्सी एम्पावर्ड

नई दिल्ली, फरवरी, 2025 : भारत के सबसे बड़े उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने “गैलेक्सी एम्पावर्ड” नामक एक अनूठे सामुदायिक कार्यक्रम की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और प्रशासकों को सशक्त बनाकर भारत में शिक्षा को नई दिशा देना है। दिग्गज निशानेबाज और 2008 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की मौजूदगी में शुरू किए … Read more

रेलयात्री अजमेर रेलवे स्टेशन पर करा सकते है स्वास्थ्य जांच

ऑटोमैटिक हेल्थ चैकअप स्मार्ट कियोस्क स्थापित उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर  रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए ऑटोमैटिक हेल्थ चेकअप स्मार्ट कियोस्क लगाया गया  है। स्वास्तिक क्रेडिट सॉल्यूशन की ओर से रेलवे के साथ अनुबंध से प्रारंभ किए गए इस कियोस्क पर यात्रियों को उनका एडवांस पर्सनल वेलनेस डेटा हाथों-हाथ मिल सकेगा। … Read more

*फिलॉसफी के साक्षात्कार स्थगित, राजनीति विज्ञान चतुर्थ चरण के साक्षात्कार कार्यक्रम में संशोधन*

अजमेर, 20 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 3 मार्च 2025 एवं 4 मार्च 2025 को आयोजित किये जाने वाले सहायक आचार्य- फिलॉसफी (कॉलेज शिक्षा विभाग), 2023 के साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से स्थगित किये जाते हैं। उक्त साक्षात्कार की नवीन तिथि के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जायेगा। साथ ही सहायक आचार्य राजनीति … Read more

*परीक्षा तिथि से 60 दिवस पूर्व 7 दिन के लिए खोला जाएगा ऑनलाईन एडिट का विकल्प*

*संशोधन के लिए दिया जाएगा दिव्यांगता की तृतीय उपश्रेणी का विकल्प* अजमेर, 20 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए विज्ञापनों जिनमें प्रथम घोषित परीक्षा तिथि से 60 दिवस पूर्व 7 दिन के लिए ऑनलाईन एडिट हेतु विकल्प खोला जाना है (प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा भर्ती परीक्षा-2024, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2024 एवं अन्य) उनमें … Read more

आरपीएससी :- आयोग ने जारी किया राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम

अजमेर 20 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 का परिणाम जारी किया गया। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि 2 फरवरी 2025 को उक्त परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के परिणाम स्वरूप 21539 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए … Read more

आज का राशिफल व पंचांग : 21 फरवरी, 2025, शुक्रवार

आज और कल का दिन खास 21 फरवरी 2025 : श्री सीताष्टमी आज। 21 फरवरी 2025 : विश्व मातृभाषा दिवस आज। 22 फरवरी 2025 : समर्थ गुरु रामदास नवमी कल। आज का राशिफल ============ 21 फरवरी, 2025, शुक्रवार ************************* मेष राशि : अपने मनमर्जी तरीके से फैसले न लेवें। दोस्तों के साथ मौजमस्ती में समय … Read more

मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता की चुनौतियां

भारतीय जनता पार्टी ने फिर एक बार दिल्ली मुख्यमंत्री के रूप में श्रीमती रेखा गुप्ता के नाम को लेकर न केवल चौंकाया बल्कि एक तीर से अनेक निशाने साधे हैं। रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने एक साथ कई समीकरणों को साधने का प्रयास किया है। इस चौंकाने वाले फैसले के पीछे भाजपा की … Read more

राजस्‍थान के बजट में ढांचागत विस्‍तार, ऊर्जा सुरक्षा और रोजगार सृजन के माध्यम से दीर्घकालिक आर्थिक विकास की नींव रखी गई है

जयपुर, फरवरी, 2025 – अंशुमन मैगजीन, चेयरमैन एवं सीईओ- सीबीआरई (भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका) के अनुसार ‘‘राजस्‍थान के वित्‍त वर्ष 2025-26 के बजट में ढांचागत विस्‍तार, ऊर्जा सुरक्षा और रोजगार सृजन पर जोर देते हुए दीर्घकालिक आर्थिक विकास की नींव रखी गई है। राज्‍य में 2750 किलोमीटर के 9 ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेसवे के निर्माण पर 60,000 करोड़ रुपये के निवेश की … Read more

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने स्वास्थ्य प्रबंधन की भविष्य की तैयारियों के लिए एआई-संचालित समाधानों पर वैश्विक संवाद का नेतृत्व किया

राष्ट्रीय, 20 फरवरी 2025: आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर ने 14-15 फरवरी, 2025 को वैश्विक स्वास्थ्य प्रबंधन अनुसंधान सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में वैश्विक स्वास्थ्य के प्रबंधन के लिए परिवर्तनकारी समाधानों पर ध्यान केंद्रित किया गया और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को विचारोत्तेजक चर्चाओं में शामिल होने के लिए एक ही मंच पर एकत्र किया गया। … Read more

दीक्षा केवल रूहानी कर्म है

दीक्षा रूहानी कर्म है। यह गुरु की ऐसी कृपा है जो शिष्य को आत्मबोध कराती है। उसे परम सत्ता तक ले जाती है। दीक्षा का दुनियावी सुख-भोग से कोई संबंध नहीं है। रोटी, कपड़ा, मकान, बरकत आदि के लिए महात्मागण अलग-अलग मंत्र देते हैं। अपनी संकल्प शक्ति से भी सुख-भोग उपलब्ध करा देते हैं। किंतु … Read more

error: Content is protected !!