मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के जज अजमेर आयेंगे

अजमेर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.के.दुबे आगामी 20 अक्टूबर को सायंकाल 4.30 बजे अजमेर पहुंचेगे।  दरगाह की जियारत व पुष्कर दर्शन कर 21 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे जोधपुर जायेंगे।

राजस्व अधिकारियों की बैठक

अजमेर। राजस्व अधिकारियों की बैठक 21 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में होगी। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भू अभिलेख, राजस्व, सर्तकता, विकास, नाजरात, आदि विभागों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष बैठक लेंगे

अजमेर। राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष मौहम्मद माहिर आजाद 26 सितंबर को प्रात: 10 बजे कलेक्टे्रट के सभागार में प्रधानमंत्री 15 सूत्री अल्प संख्यक कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लेंगे।

शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए हनीफ व पुरोहित प्रभारी

अजमेर। जिला मजिस्टे्रट श्री वैभव गालरिया ने 20 सितंबर को डीजल व रसोई गैस मूल्यों में हुई वृद्घि मंहगाई के विरोध में प्रस्तावित भारत बंद के तहत अजमेर बंद के दौरान शहर में कानुन एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन मौहम्मद हनीफ व शहर श्री जे.के. पुरोहित को प्रभारी लगाया है। … Read more

कांग्रेस के विरुद्ध जनरोष चरम पर-किरण माहेश्वरी

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि सारे भारत में कांग्रेस के विरुद्ध जनरोष चरम पर है। कांग्रेस की नीतियाँ भ्रष्टाचार को संरक्षण एवं महंगाई बढ़ाने वाली रही है। कथनी और करनी में अंतर कांग्रेस की संस्कृति रही है। डीजल के मूल्यों में वृद्धि, रसोई गेस पर 6 सिलेण्डरों की … Read more

अब सबकी निगाहें टिकी हैं मुलायम पर

तृणमूल कांग्रेस की सदर ममता बनर्जी द्वारा यूपीए से नाता तोडऩे की घोषणा के साथ ही अब लोगों की निगाहें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर टिक गई हैं। दिन भर न्यूज चैनल लगभग यही दिखाते रहे कि ममता केवल गीदड़ भभकी दे रही हैं और आखिर में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने का … Read more

ममता ने यूपीए सरकार से वापस लिया समर्थन

नई दिल्ली।। संसदीय दल की बैठक के बाद ममता बनर्जी ने यूपीए छो़ड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह यूपीए 2 में नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी उनका सम्मान नहीं किया। सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। उन्होंने कहा कि एफडीआई से गरीब आदमी मर जाएगा। उन्होंने कहा है … Read more

सुशील कुमार शिंदे ने गलत क्या कह दिया

केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के इस बयान पर कि लोगों की भूलने की आदत है और जिस तरह जनता बोफोर्स घोटाले को भूल गई, वैसे ही कोयला घोटाले को भी भूल जाएगी, बड़ा बवाल हो गया। एक जिम्मेदार मंत्री का यह बयान, जिसको भले ही वे मजाक में कहा गया बताते हैं, बेहद … Read more

गणेश चतुर्थी पर मुख्यमंत्री गहलोत ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में किसी भी कार्य को निर्विघ्न संपन्न करवाने के लिए भगवान श्रीगणेश का पूजन हमारी संस्कृति का अहम् अंग है। देश-प्रदेश में गणेशोत्सव आपसी भाईचारे एवं … Read more

रोजगार सहायता शिविर बैठक

अजमेर। जिला प्रशासन एवं उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित होने वाले रोजगार सहायता शिविर की व्यवस्थाओं के संबंध में विचार विमर्श करने के लिए 20 सितंबर को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में बैठक होगी।

जिला सतर्कता समिति की बैठक

अजमेर। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 28 सितंबर को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में होगी । विभिन्न 11 मामलों की सुनवाई कर निर्णय लिये जायेंगे।

error: Content is protected !!