विधानसभा उपाध्यक्ष अजमेर आयेंगे

अजमेर। राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष राम नारायण मीणा जोधपुर, बाड़मेर का दौरा कर एक सितंबर को रात्रि 10 बजे अजमेर पहुंचेंगे। दो सितंबर को प्रात: 9 बजे परबतसर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे श्रीमाली छात्रावास में आयोजित बजट सम्मेलन में भाग लेकर रात्रि 8 बजे जयपुर पहुंचेंगे।

किरण जाएगी 16 दिवसीय अमेरिका यात्रा पर

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी 29 अगस्त को संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए प्रस्थान करेगी। किरण उत्तरी अमेरिका माहेश्वरी महासभा द्वारा आयोजित माहेश्वरी एवं राजस्थानी कन्वेशन 2012 में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रुप में भाग लेगी। यह कन्वेशन लास ऐंजिलिस में 31 अगस्त से 3 सितम्बर तक आयोजित होगी। … Read more

कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति चरम पर – कटारिया

राजसमन्द|भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा की वर्तमान में राजनीतिक गिरावट अकल्पनीय हे |कांग्रेस की तुष्टिकरण  की नीति चरम पर हे |जो  भी  कानून बन रहे हे वो हिन्दुओं के खिलाफ हे वही आये दिन उजागर हो रहे गोटालों से जनता आश्चर्यचकित हे| इनसब के लिए प्रधान मंत्री स्वयम जिम्मेदार  हे| सोमवार दोपहर मात्रकुंडिया (गिलुण्ड) में   आयोजित  भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक  को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा की आगामी चुनाव में भाजपा सत्ता में आती हे तो किसानों को खेती के लिए १% ब्याज  पर धन  उपलब्ध  कराया जायेगा |  संगठनात्मक  चर्चा करते हुए कटारिया ने कहा की संगठन के बिना कोई नेता जिन्दा नही रह सकता | नेता तो आते और जाते रहेंगे लेकिन विचारधारा और पार्टी हमेशा चलती रहती हे |कटारिया ने कहा की देश  विकट  परिस्थितियों में  गुजर रहा हे, घर के जगड़े बाद में भी निपटाए जा सकते हे पहले देश की समस्याओं से  निपटना होगा| भाजपा संभाग प्रभारी मदन दिलावर ने कहा की आसाम के दंगे साम्प्रदायिक दंगे नही  हे बल्कि कांग्रेस के इशारों पर बंगलादेशी घुसपेठिये हिंसा कर रहे हे … Read more

भारतीय लोकतंत्र में संसद की गरिमा

संसद के ६० वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष सत्र का आयोजन कर उत्सव मनाया गया । पर क्या केवल उत्सव मनाना पर्याप्त है ? सैद्धांतिक रूप से जो सम्मान व महत्व संसद का है क्या वह गरिमा आज जनमानस में स्थापित है ? क्या देश की जनता संसद के हीरक महोत्सव के समारोह … Read more

बोर्ड की पूरक परीक्षा 168 केन्द्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षा-2012 राज्य के सभी 168 परीक्षा केन्द्रों पर सोमवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई। इन परीक्षाओं के लिये लगभग 1 लाख 10 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुभाग गर्ग ने सोमवार को जयपुर जिले के कई परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने … Read more

सेना भर्ती रेली 5 सितंबर से कायड़ विश्रामस्थली पर

अजमेर। सेना की भर्ती रैली आगामी 5 से 9 सितंबर तक कायड़ विश्राम स्थली पर आयोजित हो रही है जिसमें अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडग़ढ़ व प्रतापगढ़ जिले के नवयुवक भाग ले सकेंगे। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने इस भर्ती रैली की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को कार्य करने की जिम्मेदारी दी … Read more

शिक्षक दिवस समारोह 5 सितंबर को

अजमेर। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की जयंति पर आगामी 5 सितंबर को सायंकाल 6.30 बजे सूचना केन्द्र के सभागार में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित होगा। उत्सव मंच के अध्यक्ष ताराचंद माहेश्वरी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी.आर.मीना होंगे। अध्यक्षता कॉलेज शिक्षा के पूर्व डॉ. एन.के.भाभड़ा … Read more

उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 4 को

अजमेर। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 4 सितम्बर को सायंकाल 4 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में होगी।

उद्योग क्राफ्ट मेला समिति की बैठक

अजमर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया 28 अगस्त को सायंकाल उद्योग क्राफ्ट मेला समिति के पदाधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में लेंगे। बैठक में जिला उद्योग केन्द्र, पर्यटन, नगर निगम, विद्युत, जलदाय, बैंक, रीको, राजस्थान वित्त निगम सहित मार्बल एसोसियेशन, लघु उद्योग संघ तथा पावरलूम एसोसियेशन के पदाधिकारी भाग लेंगे।

पांडुचेरी के निर्वाचन आयुक्त ने दरगाह की जियारत की

अजमेर। पांडुचेरी के निर्वाचन आयुक्त यू.रॉय ने प्रसिद्घ सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की पवित्र मजार पर मखमली चादर व अकीदत के फूल पेश कर गरीब नवाज से दुआ मांगी। जियारत खादिम मुकद्दस मोईनी ने कराई, दस्तारबंदी कर तबुर्रूख भेंट किया।

error: Content is protected !!