गोरान को दी गई क्लीन चिट अभी अधूरी है

पुलिस थानों से मंथली लेने के मामले में गिरफ्तार अजमेर के एसपी राजेश मीणा ने यह कह कर कि दलाल रामदेव ठठेरा थैला लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष हबीब खान गोरान के घर भी गया था, उन पर संदेह की सुई इंगित करने की कोशिश की, मगर एसीबी के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक अजीत … Read more

श्रीवास्तव जी, कई चुनौतियां हैं आपके सामने

भ्रष्टाचार के मामले में दो आईपीएस अधिकारियों की गिरफ्तारी और एक आरपीएस अधिकारी की फरारी के चलते हतोत्साहित अजमेर जिला पुलिस के नए कप्तान गौरव श्रीवास्तव भले ही यह कह कर कि पूर्व के मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, विवाद से बचने की कोशिश करें, मगर जनता में पुलिस के प्रति जो विश्वास डगमगाया … Read more

रिंकू व शक्तावत के झगड़े में कोई और न ले जाए टिकट

जूनियां क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य के लिये होने जा रहे उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान केकडी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रभारी रिंकू कंवर और भूपेन्द्र सिंह शक्तावत के बीच एक बार फिर जिस तरह सड़क पर तीखी नोंकझोंक हुई, वह इस बात का साफ संकेत है कि इन दोनों … Read more

हुं… तो वे हबीब खान गोरान ही थे

मंथली मामले में गिरफ्तार अजमेर के एसपी राजेश मीणा ने आखिर उस नाम को उजागर कर दिया, जिसके यहां भी दलाल रामदेव ठठेरा थैला लेकर गया था। और वो है राजस्थान लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष हबीब खान गोरान। अपुन ने पहले ही सवाल उठाया था कि मीणा की गिरफ्तारी को दस दिन बीत जाने के … Read more

भाजपा का अग्रिम संगठन है राष्ट्र उत्थान मंच?

इन दिनों अजमेर की बहबूदी के लिए सक्रिय राष्ट्र उत्थान मंच का वजूद भले ही स्वतंत्र है, मगर इसमें अधिसंख्य कार्यकर्ता भाजपा के होने के कारण यदि इसे भाजपा का ही अग्रिम संगठन कहा जाए या घोषित कर दिया जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी, उलटे ज्यादा बेहतर होगा। इससे जहां मंच की क्रेडिट बढ़ेगी, वहीं … Read more

मदनी के बयान में मुस्लिमों के मोदी प्रेम की तलाश

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव महमूद मदनी ने जैसे यह बयान दिया है कि मोदी को लेकर मुसलमानों के रुख में बदलाव आया है, एक ओर जहां अन्य मुस्लिम संगठनों ने ऐतराज जताया है, वहीं हिंदूवादी उसमें मुसलमानों के मोदी के प्रति उपजे नए प्रेम को … Read more

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए हो रही है लॉबिंग

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई पर जाट जाति के मुकेश भाकर के कब्जे बाद अब अग्रिम संगठन युवक कांग्रेस पर कब्जे के लिए मारामारी शुरू हो गई है। इसके लिए राजपूत व ब्राह्मण जाति के दावेदार लामबंद होने लगे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह काफी महत्वपूर्ण भी है, चूंकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी … Read more

आरपीएससी के बाहर निषेधाज्ञा कोई समाधान नहीं

रोजाना हो रहे धरना-प्रदर्शन से तंग आ कर आखिर जिला प्रशासन ने आरपीएससी के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है। अब आयोग के खिलाफ अभ्यर्थी धरना-प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। खुद अतिरिक्त जिला दंडनायक शहर जगदीश पुरोहित से स्वीकार किया है कि यह कार्यवाही आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं के अभ्यर्थियों द्वारा आयोग … Read more

सोनवाल क्या, दोषी तो एसपी मीणा भी नहीं हैं

अजमेर जिले में थानों से मंथली वसूली मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी एएसपी लोकेश सोनवाल का कहना है कि एसीबी ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाया है। अपने वकीलों जुगल किशोर भारद्वाज तथा भगवान सिंह चौहान के माध्यम से कोर्ट में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के जरिए उन्होंने जो तर्क दिए हैं, उससे तो … Read more

प्रभा ठाकुर को फिर आई अजमेर की याद

मूलत: अजमेर जिले की रहने वाली राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रभा ठाकुर को एक बार फिर अजमेर की याद आ गई। ये वाकई उनकी अजमेर वासियों पर बड़ी मेहरबानी है। वे न तो लोकसभा सदस्य बनने पर अजमेर के लिए कुछ कर पाईं, क्योंकि उनका वह कार्यकाल छोटा ही रहा और न ही लगातार दूसरी बार … Read more

डॉ. गर्ग का कार्यकाल नहीं बढ़वा पाए शिक्षा मंत्री

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में डॉ. पी.एस. वर्मा की नियुक्ति के साथ यह साफ हो गया है कि इस मामले में शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा की बिलकुल नहीं चली और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने वीटो पावर का इस्तेमाल किया है। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों जब शर्मा माध्यमिक शिक्षा … Read more

error: Content is protected !!