मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से चादर 19 मई को

अजमेर। मध्यप्रेदश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से 801 वें उर्स में 19 मई को दोपहर 12 बजे ख्वाजा साहब की मजार पर चादर पेश की जाएगी। मध्यप्रदेश के पशुधन एवं कुकुट विकास निगम के उपाध्यक्ष एस के मुददीन चादर लेकर 18 मई को अजमेर आयेंगे।

विधायक किरण माहेश्वरी की पहल से मिली जनता को बड़ी राहत

anराजसमंद। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने मंगलवार को विधायक कार्यालय पर जन अभाव अभियोग सुनने का कार्यक्रम रखा था। इसमें बड़ी संख्या में जन साधारण नें बहुत समय से लम्बित समस्याओं का रखा। पड़ासली गांववासियों की अभ्यावेदना थी कि उन्हें विद्युत आपूर्ति 30 कि.मी. दूर स्थित केलवाड़ा ग्रिड उप केन्द्र से … Read more

सुराज यात्रा की सफलता से चिढ़ी कांग्रेस का षडयंत्र:किरण

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस प्रतिशोध की राजनीति कर के अपने विरोधियों को आपराधिक प्रकरणों में उलझा रही है। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और राज्य के प्रतिष्ठित उद्यमी कांग्रेस की इसी राजनीति के शिकार बने हैं। सुराज संकल्प यात्रा की भारी सफलता से चिढ़ी कांग्रेस जनता … Read more

और बोल गई राबड़ी, नीतीश ने बिहार में जातपात तोड़ा

नई दिल्ली। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना के गांधी मैदान में बुधवार को काफी आक्रामक दिखीं। उन्होंने कहा कि अब हम नीतीश सरकार को उखाड़ फेकेंगे। हालांकि आक्रामक राबड़ी यह भी बोल गईं कि नीतीश ने जातपात तोड़ा है। उन्होंने यह ध्यान नहीं दिया कि यह बात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के … Read more

कोयला ब्लॉकों पर बैठी बड़ी कंपनियां निशाने पर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार एक बार फिर दिग्गज कंपनियों को आवंटित कोयला ब्लॉकों पर सख्ती दिखाने जा रही है। वर्षो से कोयला ब्लक लेकर उनसे विकसित नहीं करने वाली लगभग 32 कंपनियों को कोयला मंत्रालय की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी होने की संभावना है। इससे टाटा, जिंदल समूह समेत कई निजी कंपनियों और … Read more

व‌र्ल्ड फैमिली डे: वहां बंट रहे ‘खेत’, यहां रसोई भी ‘एक’

फीरोजाबाद। घर में बंटवारे के लिए बेटे या ‘बहुओं’ को दोष देने वालों को खुद के दिए संस्कार पर मंथन करना चाहिए। यदि परिवार में ‘संस्कार’ की डोर मजबूत हो तो ‘जायदाद’ की बात तो छोड़ ही दीजिए ‘रसोई’ भी नहीं बंटती। फीरोजाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश चंद्र चतुर्वेदी का घर इस संस्कार से रोशन … Read more

बेनी ने फिर किया मुलायम पर वार, बोले-भाजपा के साथ मिल गिरवाई बाबरी मस्जिद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी पर केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के हमलों का क्रम जारी है। मंगलवार को बेनी ने मुलायम सिंह व भाजपा के मधुर रिश्तों की कहानी बयां करते हुए बाबरी मस्जिद को गिराने को दोनों की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा बताया और घटनाक्रम के जुडे़ कई किस्से भी बतौर सबूत पेश किए। … Read more

अन्ना की हुंकार, सितंबर से निर्णायक लड़ाई

ऋषिकेश। भ्रष्टाचार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की जनतंत्र यात्रा का तीसरा चरण मंगलवार को उत्तराखंड में तीर्थनगरी ऋषिकेश से शुरू हो गया। पहले दिन यात्रा के पड़ावों पर आयोजित जनसभाओं में अन्ना हजारे ने भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने के लिए एकजुट होकर कदम मिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद 120 … Read more

सांसदों का ‘पीए’ घोटाला, दे रहे दिहाड़ी मजदूरों से भी कम तनख्वाह

नई दिल्ली। रेल घूसकांड में पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के रिश्तेदार के शामिल होने के आरोप के बाद यह बहस एक बार फिर छिड़ गई है कि नेताओं के कामकाज में रिश्तेदारों की क्या और कितनी भूमिका होती है। इसकी पड़ताल करती हुई एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्यसभा और लोकसभा के दर्जनों ऐसे सांसद … Read more

डायरिया का सस्ता देसी टीका तैयार

नई दिल्ली। अब जल्दी ही दुनिया भर के गरीब और मध्यवर्गीय परिवार के बच्चों को भी रोटावायरस से सुरक्षा देने वाले टीके लग सकेंगे। बच्चों को दस्त और आंत्रशोथ का शिकार बनाने वाले इस वायरस से आजादी दिलाने वाला ऐसा टीका भारत ने विकसित किया है, जो पुराने टीकों के मुकाबले 90 फीसद से ज्यादा … Read more

भाजपा से मप्र-छत्तीसगढ़ छीनने को बेताब कांग्रेस

नई दिल्ली। कर्नाटक फतह के बाद कांग्रेस नेतृत्व अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ छीनने के लिए बेताब है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस दोनों भगवा किलों की दरारें तलाशने और अपने नेताओं के बीच की खाई पाटने में जुटी है। कांग्रेस मान रही है कि दोनों सूबों की भाजपा सरकारों के … Read more

error: Content is protected !!