सुराज यात्रा की सफलता से चिढ़ी कांग्रेस का षडयंत्र:किरण

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस प्रतिशोध की राजनीति कर के अपने विरोधियों को आपराधिक प्रकरणों में उलझा रही है। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और राज्य के प्रतिष्ठित उद्यमी कांग्रेस की इसी राजनीति के शिकार बने हैं। सुराज संकल्प यात्रा की भारी सफलता से चिढ़ी कांग्रेस जनता का ध्यान बांटने का कुत्सित प्रयास कर रही है। कांग्रेस अपने अपवित्र उद्धेश्यों में कभी सफल नहीं होगी।

किरण ने कहा कि जाँच ब्युरों कांग्रेस की कठपुतली है। यह उसके राजनीतिक स्वार्थों को साधने का उपकरण मात्र है। पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ को भी बिना किसी साक्ष्य के झुंठी कहानी बना कर फंसाया गया था। कांग्रेस की यह मनोवृति लोकतंत्र के लिए गम्भीर खतरा है। भाजपा कांग्रेसियों के दमन चक्र का पूरी एकजुटता के साथ प्रतिकार करेगी।

प्रवक्ता किशोर गुर्जर, पूर्व उपसभापति सत्यप्रकाश काबरा, महेन्द्र कोठारी, सत्यनारायण पुर्बिया, भानु पालीवाल, महेश आचार्य सहित भाजपा नेताओं नें कांग्रेस द्वारा जांच ब्युरों के दुरुपयोग की कड़ी भर्त्सना की है।

error: Content is protected !!