’ऐपिस्टेमिको’ 2013’ का आगाज़

अजमेर। राजकीय महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय में त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव ’’ऐपिस्टमिको’’ का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम. सी. गोविल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होने महाविद्यालय की पिछले एक वर्ष की उपलब्धियो पर प्रकाश डाला एवं छात्राओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाए दी। इसके पश्चात वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिता एवं भारतीय … Read more

भारतीय यूनेस्को क्लब एवं एसोसियेशन महासंघ का द्विवार्षिक सम्मेलन

अजमेर। भारतीय यूनेस्को क्लब एवं एसोसियेशन महासंघ का द्विवार्षिक सम्मेलन 25 से 28 अप्रेल तक उदयपुर में आयोजित होगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बनवाड़ी ने बताया कि सम्मेलन में जल संरक्षण, पर्यावरण, खनिज, सड़क सुरक्षा, जनसंख्या वृद्धि और सर्वभौमिक मूल्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सेमीनार होगी, जिसमें जनचेतना के क्षेत्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और … Read more

पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष

अजमेर। राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष वृजेन्द्र सिंह सूपा आगामी 18 से 20 अप्रेल तक बयाना, भरतपुर, सोजत और पाली के दौरे पर रहेंगे। रात्रि तक अजमेर आयंेगे। 21 अप्रेल को प्रातः 8.15 बजे पुष्कर में पशुपालकों की समस्यायें सुनेंगे। इसके बाद जयपुर जायेंगे।

कान्स्टेबल पद परीक्षा का शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण

अजमेर। हनुमानगढ़ जिले की कान्स्टेबल पद की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण कल 16 अप्रेल को पुलिस लाइन हनुमानगढ़ में किया जायेगा। अभ्यर्थी परीक्षा प्रवेश पत्रा, 8 पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त मूल दस्तावेज साथ लेकर आयें। परिणाम राजस्थान पुलिस की वेबसाईट पर उपलब्ध है।

गुरू नानक दरबार शास्त्री नगर गुरूद्वारे मंे वैशाखी पर्व पर शबद कीर्तन एवं प्रवचन

अजमेर। गुरू नानक दरबार शास्त्री नगर गुरूद्वारे में 21 अप्रेल को वैशाखी पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष डी.एस. ओब्वेरॉय ने बताया कि प्रातः 11 बजे गंज गुरूद्वारे के हैड ग्रंथि तजेन्द्र सिंह के सानिध्य मंे आयोजित कार्यक्रम में बलवीर कौर शबद, कीर्तन संगत निहाल करंेगे। सिख समाज के गुरू दिलीप … Read more

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक

अजमेर। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 26 अप्रेल को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी। बैठक में विविध 20 मामलों की सुनवाई की जायेगी।

मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना निगरानी समिति की संभाग स्तरीय बैठक 26 को

अजमेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती किरण सोनी गुप्ता 26 अप्रेल को प्रातः 10.30 बजे कार्यालय के सभागार में मुख्यमंत्राी निःशुल्क जांच योजना की क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की संभाग स्तरीय बैठक लेंगी।

जिला आयोजना समिति की बैठक 24 अप्रेल को

अजमेर। जिला आयोजना समिति की बैठक 24 अप्रेल को दोपहर 12.15 बजे जिला परिषद के सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख श्रीमती सुशीला कंवर पलाड़ा करेंगी।

राजस्व अधिकारियों की बैठक 18 अप्रेल को

अजमेर। जिला कलक्टर 18 अप्रेल को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेंगे। इससे पूर्व प्रातः 10 बजे भूमिहीन विद्यालयों के सम्बन्ध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी।

प्रशासन गांवों के संग अभियान

अजमेर। प्रशासन गांवों के संग अभियान में 16 अप्रेल को ग्राम पंचायत कायमपुरा, पीसांगन, कादेड़ा, मसूदा एवं बरोल में शिविर लगाये जायंेगे। 17 अप्रेल को ग्राम पंचायत सेंदरिया में शिविर लगेगा।

डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम समीक्षा बैठक

अजमेर। डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम के तहत आने वाली विभिन्न आधार बेस्ड योजनाओं की समीक्षा बैठक 16 अप्रेल को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट में होगी।

error: Content is protected !!