कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी बादल सरकार: अमरिंदर

यहां कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। आर्थिक स्थिति भी डांवाडोल है। इन वजहों से प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले भी जा सकती है। … Read more

इस्तीफा दें रक्षा मंत्री एंटनी: शिवसेना

पाकिस्तानी सेना द्वारा दो भारतीय सैनिकों की बर्बर हत्या से नाराज शिवसेना ने रक्षामंत्री एके एंटनी से इस्तीफा देने की मांग की है। इसके साथ ही शिवसेना ने कहा है कि भारत को पाकिस्तानी सेना की कारगुजारी का करारा जवाब देना चाहिए। शिवसेना सांसद और पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि सिर्फ हमारी … Read more

शहीदों के शव जम्मू पहुंचे, पाकिस्तान ने आरोपों को बताया गलत

पाकिस्तान की अमानवीय करतूत से शहीद हुए लांसनायक सुधाकर सिंह और लांसनायक हेमराज के शव जम्मू लाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद इन शहीदों के शवों को दिल्ली लाया जाएगा और यहीं से शवों को उनके पृतक निवास पर भेजा जाएगा। उधर, पाकिस्तान ने भारत के आरोपों को गलत बताया है। इस सिलसिले में भारत … Read more

रूस में इस्कॉन मंदिर खाली कराने पर भारत सक्रिय

रूस में एक इस्कॉन मंदिर खाली कराने के नोटिस पर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारतीय मिशन इस संबंध में रूसी अधिकारियों के साथ संपर्क में बना हुआ है। मास्को के स्थानीय प्रशासन ने वहां स्थित एक इस्कॉन मंदिर को खाली करने के लिए 15 जनवरी तक की अंतिम समय सीमा दी है। … Read more

अमेरिका अब पहले से ज्यादा सुरक्षित: पनेटा

अमेरिका के रक्षा मंत्री पद पर अपने शानदार कार्यकाल को पूरा कर लियोन पनेटा ने जिम्मेदारियां चक हेगल को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को पनेटा ने कहा कि अमेरिका पिछले चार साल के दौरान ज्यादा सुरक्षित हुआ है। एक दशक की लगातार लड़ाई के बाद चार साल पहले देश का माहौल … Read more

10 लाख डॉलर की लॉटरी जीतने वाले भारतीय की मौत की जांच शुरू

पिछले साल दस लाख डॉलर की लॉटरी जीतने वाले भारतीय मूल के कारोबारी की रहस्यमय परिस्थिति में मौत की जांच शिकागो पुलिस कर रही है। 46 वर्षीय उरूज खान ने पिछले साल जून में इलिनोइस में 10 लाख डॉलर की लॉटरी जीती थी। एक महीने बाद जिस दिन उसने लॉटरी राशि का चेक हासिल किया … Read more

पाक की सीनाजोरी, कियानी बोले मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार

हद हो गई। पहले चोरी फिर सीना जोरी। पाकिस्तान सेना चीफ अशफाक परवेज कियानी ने अपने सैनिकों को हर धमकी के खिलाफ तैयार रहने की नसीहत दी है। सेनाध्यक्ष ने धमकी प्रत्यक्ष हो चाहे अप्रत्यक्ष सैनिकों को मुंह तोड़ जवाब देने की जरूरत का संदेश दिया। जनरल कियानी सियालकोट में आर्मी की तैयारी को देखने … Read more

मुश्किल कारोबारी माहौल साइरस की बड़ी चुनौती

टाटा समहू के नए चेयरमैन साइरस मिस्त्री के लिए देश का मुश्किल कारोबारी माहौल सबसे बड़ी चुनौती साबित होगा। हाल ही में रिटायर हुए रतन टाटा ने यह बात कही है। टाटा का कहना है कि आने वाले सालों में भारत की कारोबारी स्थितियां वर्ष 1991 की तुलना में ज्यादा मुश्किल और जटिल रहेंगी। उस … Read more

पहले लाइसेंस रद, अब किंगफिशर से छीने जाएंगे एयरपोर्ट स्लॉट

  किंगफिशर पर छाए संकट के बादल छंटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कई विमानों की परिसेवा बंद होने व हवाई सेवा का लाइसेंस छीनने के बाद कर्ज तले दबी किंगफिशर के हाथ से अब कई एयरपोर्ट भी चले गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने किंगफिशर के … Read more

अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे सौ रुपये महंगे!

अगर सरकार के भीतर सहमति बन गई तो साल में सस्ते मिलने वाले सिलेंडर की संख्या छह से बढ़कर नौ हो जाएगी, मगर इसके लिए ग्राहकों को ज्यादा कीमत अदा करनी पड़ सकती है। वित्त मंत्रालय के भारी विरोध के बावजूद पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने साल में हर परिवार को छह के बजाय सब्सिडी … Read more

सीरिया में 10 लाख लोग भूखे, यूएन ने खड़े किए हाथ

सीरिया में जारी गृह युद्ध का कोई समाधान नहीं निकलता दिख रहा है। हर गुजरते दिन के साथ शरणार्थियों की संख्या विकराल होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने मंगलवार को बताया कि सीरिया में 10 लाख लोगों के पास खाने का कोई प्रबंध नहीं बचा है। डब्ल्यूएफपी की … Read more

error: Content is protected !!