किंगफिशर पर छाए संकट के बादल छंटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कई विमानों की परिसेवा बंद होने व हवाई सेवा का लाइसेंस छीनने के बाद कर्ज तले दबी किंगफिशर के हाथ से अब कई एयरपोर्ट भी चले गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने किंगफिशर के दायरे से एयरपोर्ट की कुछ जगह छीन कर किसी और कंपनी को दे दिए हैं।
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने किंगफिशर एयरलाइंस के 11 में से 6 स्लॉट इंडिगो को दे दिए हैं। वहीं आने वाले समय में और भी स्लॉटस दिए जाने की बात की जा रही है।
एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने भी किंगफिशर से अपना बकाया वसूलने के लिए कई योजनाएं बनाई है। सूत्रों ने बताया कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरह अन्य कई एयरपोर्ट भी इसी तरह किंगफिशर से उसकी जगह छीन सकता है।
