कुवैत में फंसे 1000 से ज़्यादा राजस्थानी

सुनहरे जीवन के सपनों की तामीर को लेकर कुवैत गए राजस्थान के अनेक लोग वहां कथित तौर पर वीज़ा उल्लंघन के आरोपों में फंस गए हैं. इनमें से कुछ लोगों ने अपने परिजनों को इत्तिला दी है कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. ऐसे लोगों की तादाद कोई एक हज़ार से ज़्यादा है. … Read more

ईरानी युवतियां नहीं पढ़ेंगी इंजीनियरिंग, साहित्य

ईरान में 30 विश्वविद्यालयों ने 80 अलग-अलग विषयों के डिग्री पाठ्यक्रमों में महिलाओं के दाख़िले पर रोक लगा दी है. जिन पाठ्यक्रमों में औरतों के दाख़िले पर प्रतिबंध लगाए गए हैं उनमें इंजीनियरिंग, नाभिकीय भौतिकी (न्यूक्लियर फ़िज़िक्स), कंप्यूटर साइंस, अंग्रेज़ी साहित्य और पुरातत्व शामिल हैं. हालांकि सरकार ने नए नियमों पर कोई सफ़ाई नहीं दी … Read more

कत्ल करो, मैं दूंगा इनाम: पाक मंत्री

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने अपनी सरकार के एक मंत्री की उस घोषणा की निंदा की है, जिनमें उन्होंने अमरीका में बनी इस्लाम विरोधी फिल्म के निर्माता की हत्या करने वाले को एक लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री के प्रवक्ता शफकत जलीली ने बीबीसी से बातीचत में कहा … Read more

महापौर बनी अपनी ही सरकार के लिए मुसीबत

जयपुर नगर निगम की विवादास्पद महापौर ज्योति खंडेलवाल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और संगठन के लिए मुसीबत बन गई है। अपने ढ़ाई साल के कार्यकाल में हमेशा ही विवाद में रहने वाली महापौर आज अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गई। धरने के बाद जब वे शहर के वीआईपी मार्ग जवाहर … Read more

राजस्थान भाजपा करेगी बड़ा आंदोलन

भाजपा ने राजस्थान में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रवार समस्याओं का डाटा तैयार कराया जा रहा है, प्रत्येक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर क्षेत्रवार आंदोलन किए जाएंगे जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता और दिल्ली से पर्यवेक्षक शामिल होंगे। इसी को ध्यान में रखते … Read more

उबड़ा का देवरा में छठ का मेला भरा

अजमेर। ब्यावर रोड सुभाष नगर स्थित उबड़ा का देवरा देवनारायण भगवान मंदिर पर भाद्रपद शुक्ल पक्ष की छठ को मेला भरा। इस मौके पर जागरण का आयोजन भी किया गया। पूरी रात देवनारायण भगवान को गुणगान करते भजन गायक घीसूलाल और रूपा कंवर ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर आये … Read more

हेल्थ इंश्योरेंस मंहगा, सालाना प्रीमियम बढ़ाएंगीं कंपनियां

अगर आपने किसी सरकारी कंपनी से अपना हेल्थ इंश्योरेंस करवाया हुआ है या करवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। अब आपको अपने हेल्थ इंश्योरेंस के लिए पहले से ज्यादा प्रीमियम चुकाना पड़ेगा। बाकी सरकारी कंपनियों से पहले इस दिशा में शुरुआत करते हुए ओरियंटल इंश्योरेंस ने कहा है कि वह … Read more

फ्री रोमिंग अगले साल तक?

एक तरफ मोबाइल फोन की कॉल दरों में बढ़ोतरी की शुरुआत हो गई है, वहीं दूसरी तरफ आपको जल्द रोमिंग के झंझट से छुटकारा दिलाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। वित्त मंत्रालय ने टेलिकॉम डिपार्टमेंट से कहा है कि वह पूरे देश में मुफ्त रोमिंग का रोडमैप और समय बताए। इस सुविधा के … Read more

कुवैत में 2100 से अधिक भारतीय गिरफ्तार

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने कहा है कि वीजा उल्लंघन करने और चोरी जैसे अपराधों में शामिल होने के आरोप में जिन 2100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया उसमें कई भारतीय भी शामिल हैं । हालांकि कितने भारतीय हिरासत में लिए गए यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन अधिकारी … Read more

गणेशोत्सव पर नहीं मिल रहे पंडितजी

गणेशोत्सव शुरू है, लेकिन नियमित के धार्मिक कर्मकांड के लिए पुजारियों की कमी हो गई है। गणेश चतुर्थी पर पंडितों की कमी के चलते कई जगह लोगों ने खुद ही पुस्तकें पढ़कर या ऑडियो-विडियो सीडी आदि सुनकर किसी प्रकार गणपति प्रतिमा प्रतिष्ठित की। कई जगह तो लोगों ने अपने घर आए मेहमानों से ही कर्मकांड … Read more

FDI के विरोध में कोयला मंत्री के काफिले पर उछाले गए जूते-चप्पल

रीटेल सेक्टर में एफडीआई का विरोध कर रहे व्यापारियों के एक समूह ने शनिवार को केन्द्रीय कोयला मंत्री और कानपुर के सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल के काफिले को रोक कर अपना विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया। हालांकि काफिला विरोध का नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गया। इससे नाराज व्यापारियों ने केन्द्र सरकार, एफडीआई और केन्द्रीय … Read more

error: Content is protected !!