साइरस मिस्त्री सोमवार को संभालेंगे पद

टाटा समूह के नए चेयरमैन साइरस मिस्त्री सोमवार को औपचारिक तौर पर अपना पदभार संभालेंगे। साइरस टाटा समूह के मुख्यालय बॉम्बे हाउस में यह जिम्मेदारी ग्रहण करेंगे। रतन टाटा के शुक्रवार को रिटायर होने के बाद मिस्त्री समूह के छठे प्रमुख बने हैं।

विदेशी मुद्रा भंडार घटा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 9.28 करोड़ डॉलर घटकर 296.53 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व द्वारा जारी ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पूर्व 14 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.63 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

गुजरात में बनेंगी नॉलेज सिटी

अहमदाबाद। गुजरात सरकार दक्षिण कोरिया और ताइवान की तर्ज पर राज्य में ज्ञान आधारित नॉलेज सिटी स्थापित करेगी। ये शहर अकादमिक, शोध, तकनीकी एवं उद्योग के केंद्र होंगे। इनमें मुख्य जोर नवाचार यानी इन्नोवेशन बढ़ाने पर होगा।

error: Content is protected !!