याहू-मीडियाकॉम ने पेश किया स्टाइल फैक्टर

इंटरनेट क्षेत्र की दिग्गज याहू इंडिया और मीडियाकॉम ने प्रॉक्टर एंड गैंबल के लिए ब्राडेड कंटेंट व मनोरंजन साइट स्टाइल फैक्टर पेश करने की घोषणा की। इस वेबसाइट में पीएंडजी के उत्पादों के संबंध में मशहूर हस्तियों की खबरें, फैशन जगत से जुड़ी जानकारिया, त्वचा और बालों की देखभाल के संबंध में रोचक जानकारी आदि … Read more

शुरुआती कारोबार में बाजार तेजी के साथ खुला

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के चलते शुक्रवार को भारत में शेयर मार्केट ने शानदार ढंग से आगाज किया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूती के साथ खुले। शुक्रवार को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकाक सेंसेक्स 160.74 अंकों की मजबूती के साथ 18,772 पर खुला। वहीं एनएसई का सूचकाक निफ्टी 44.85 अंक चढ़कर 5,689.90 पर … Read more

मीडिया कंपनियों के लिए डिजिटल अहम हिस्सा

बुधवार को नई दिल्ली में इनमा डिजिटल इनोवेटिव समिट का आयोजन हुआ। नई दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित शांघरीला होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुरू हुए समिट के दौरान भारत में स्मार्टफोन, टैबलेट्स और कंप्यूटर के जरिए डिजिटल इंटरनेट की बढ़ती पहुंच और इसके जरिए लोगों तक पहुंचने वाली खबरों, विज्ञापनों को लेकर चर्चा हुई। … Read more

किंगफिशर मसले पर पहली बार मैदान में उतरे माल्या

नई दिल्ली, मुश्किलों में घिरी किंगफिशर एयरलाइंस को उबारने के लिए कंपनी के चेयरमैन विजय माल्या ने अपनी तरफ से कोशिश शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में उन्होंने मंगलवार को विमानन सचिव केएन श्रीवास्तव से मुलाकात की। माना जा रहा है कि विमानन मंत्री अजित सिंह की सख्ती की वजह से श्रीवास्तव की ओर … Read more

निवेश के लिए गोल्ड ईटीएफ की ओर बढ़ रहा रुझान

देश में शादी-ब्याह के साथ-साथ दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली जैसे त्योहारों पर सोने की खरीद को सबसे अधिक तरजीह दी जाती है। निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प होने के साथ ही सोना निवेशकों को मुद्रास्फीति से मुकाबला करने में भी मददगार साबित होता है। आमतौर पर देश में सोने के फिजिकल रूप में निवेश करने … Read more

पेट्रोल, डीजल की बढ़ी हुई दरें लागू

देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार से क्रमश: 29 पैसे और 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। यह वृद्धि सरकार के पेट्रोल पंप डीलरों का कमीशन बढ़ाने जाने के फैसले के चलते हुई है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 68.19 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि … Read more

अब बीएसएनएल ग्राहकों की जेब काटेगी रोमिंग

आगरा । रोमिंग के दौरान बीएसएनएल के प्रीपेड उपभोक्ताओं की जेब अब और भी ढीली होगी। ग्राहकों को अब प्रति सेकंड पल्स रेट के बजाय प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा। रोमिंग के दौरान इस सरकारी दूरसंचार कंपनी के ग्राहकों को लोकल आउटगोइंग व इनकमिंग पर एक रुपये और एसटीडी कॉल पर डेढ़ … Read more

कर्ज न लौटाने पर नीलाम होगा माल्या का गेस्ट हाउस

दिवालिया होने के कगार पर पहुंच चुकी विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस अपनी सेवा फिर से शुरू करने के लिए सरकार से भले ही बात कर रही हो, लेकिन इसे अरबों रुपये कर्ज देने वाले बैंक इस योजना को गंभीरता से नहीं ले रहे। किंगफिशर एयरलाइंस को साढ़े सात हजार करोड़ रुपये का कर्ज देने … Read more

आइफोन 5 भारत में जल्द

एप्पल का बहुप्रतीक्षित आइफोन 5 अब दो नवंबर से भारत में भी खुदरा स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। एप्पल इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के अधिकृत वितरक इंगराम माइक्रो और रेडिंग्टन इंडिया भारत में इस फोन की आपूर्ति करेंगे। हालांकि कंपनी ने भारत में इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया … Read more

माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किया विंडोज 8

नई दिल्ली। सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 8 पेश कर दिया है। इसे भारत सहित दुनियाभर में एक साथ उतारा गया है। एप्पल और गूगल एंड्रॉयड से मिल रही चुनौती का सामना करने के लिए उतारा गया यह ऑपरेटिंग सिस्टम पर्सनल कंप्यूटर, टैबलेट के अलावा स्मार्टफोन पर भी संचालित हो सकता … Read more

कॉल दरों में 68 पैसे प्रति मिनट तक की वृद्धि संभव!

सुप्रीम कोर्ट से रद 2जी लाइसेंस की फिर से नीलामी करने के लिए सरकार एक के बाद एक अहम फैसले कर रही है। मगर इसका आम लोगों को प्रभावित करने वाली कॉल दरों पर क्या असर पड़ेगा, इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दूरसंचार क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि मौजूदा … Read more

error: Content is protected !!