प्रत्येक माह की 7 तारीख को लगेगा रोजगार मेला

अजमेर, 28 सितम्बर। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार मेला आयोजित करने के निर्देश दिए है। इस दिन छुट्टी होने पर मेला अगले दिन आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर डाॅ. मलिक ने बताया कि यह मेला राजस्थान आजीविका एवं कौशल विकास … Read more

विभिन्न समस्याओं का निराकरण

जिला कलक्टर डाॅ. मलिक ने बैठक के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों को भूमि आवंटन, भामाशाह योजना के तहत सीडिंग, सड़क, शिक्षा व अन्य विभागों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा कर समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने सांसद व विधायक कोष से होने वाले कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त … Read more

विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण के निर्देश

जिला कलक्टर डाॅ. मलिक ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को जिले में विद्युत से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी बार-बार आने वाली ट्रिपिंग की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करे।

समस्या समाधान की फोटो भी अपलोड करेंगे अधिकारी

जिला कलक्टर डाॅ. मलिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या समाधान करने के पश्चात राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर उस समाधान की फोटो भी अपलोड की जाए। किसी व्यक्ति की पेंशन हो या मार्ग से अतिक्रमण हटाने जैसा समस्या समाधान, सभी की फोटो पोर्टल पर अपलोड की जाए।

स्वाइन फ्लू और डेंगू की रोकथाम के निर्देश

जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए अतिरिक्त प्रयास एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग इन बीमारियों की रोकथाम के लिए जन चेतना भी जागृत करे। फोगिंग का कार्य पूरी गम्भीरता से किया … Read more

जिला अभियोजन समिति की बैठक सम्पन्न

अजमेर 28 सितम्बर। जिला अभियोजन समिति की बैठक आज जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें सहायक निदेशक अभियोजन श्री एल.आर.चैधरी ने मुकद्दमों के तत्काल निस्तारण के साथ-साथ मुल्जिमों व गवाहों के पहचान हेतु रंगीन फोटो लगाने को कहा। बैठक में अतिरिक्त कलक्टर सर्व श्री किशोर कुमार, हरफूल सिंह यादव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक … Read more

‘मनन‘ का लोकार्पण दो अक्टूबर को

अजमेर / अखिल भारतीय साहित्य परिषद् एवं नाट्यवृंद के संयुक्त तत्वाधान में नये रचनाकार देशवर्धन द्वारा लिखित प्रथम उपन्यास ‘मनन‘ का लोकार्पण दो अक्टूबर, 2015 को सांय 5.30 बजे इण्डोर स्टेडियम में शिक्षा राज्यमंत्री प्रो.वासूदेव देवनानी करेंगे। परिषद् के जिला संयोजक उमेश कुमार चौरसिया ने बताया कि युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के अभियान के … Read more

रामदयाल महाराज की 60 वी जयंती 29 को

अजमेर / अखिल भारतीय विजयवर्गीय वेष्य महासभा की प्रदेष महिला मण्डल के तत्वावधान में जगतगुरू स्वामी श्री रामदयाल महाराज के 60 वे जन्मदिन को धार्मिक आयोजन कर हर्ड्ढोल्लास से मनाया जायेगा। प्रदेष सचिव शारदा विजयवर्गीय ने बताया कि आगामी 29 सितम्बर को दोपहर 4 बजे पलटन बाजार स्थित विजयवर्गीय धर्मषाला में प्रदेषाध्यक्ष श्रीमति आभा गांधी … Read more

महिलाओं पर अत्याचार संबंधी प्रकरणों की समीक्षात्मक बैठक 29 को

अजमेर, 26 सितम्बर। महिलाओं पर अत्याचार संबंधी एवं घरेलू हिंसात्मक महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा हेतु कलैक्ट्रेट के समिति कक्ष में 29 सितम्बर को एक बजे बैठक आयोजित की गई है।

विश्व पर्यटन दिवस पर संग्राहलयों में प्रवेश निशुल्क

अजमेर, 26 सितम्बर। पुरात्तव एवं संग्राहलय विभाग के निदेशक की विज्ञप्ति के अनुसार आगामी 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान के संरक्षित स्मारकों, संग्राहलयों में देशी, विदेशी पर्यटकों व आमजन का प्रवेश निशुल्क रहेगा।

error: Content is protected !!