अजमेर जिले म­ वर्षा

अजमेर, 24 अगस्त। जल संसाधन विभाग के अनुसार एक जून से अब तक अजमेर म­ 412, श्रीनगर 517, गेगल म­ 247, पुष्कर म­ 371, गोविन्दगढ़ म­ 245, नसीराबाद म­ 416, पीसांगन म­ 271, मांगलियावास म­ 316, किशनगढ़ म­ 298, बांदरसिदरी म­ 176, रूपनगढ़ म­ 587, अरांई मंे 641 एम.एम. वर्षा रिर्काड की गई है। इसी … Read more

राजस्व अधिकारियों की बैठक कल

अजमेर, 24 अगस्त। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कल 25 अगस्त को प्रातः 11 बजे आयोजित होगी।

केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्राी प्रो. जाट का कार्यक्रम

अजमेर, 24 अगस्त। केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्राी प्रो. सांवर लाल जाट कल 25 अगस्त को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे । इसके पश्चात प्रो. जाट जयपुर के लिए रवाना हो जाएगे। जयपुर में रात्रि विश्राम के पश्चात उनका 26 अगस्त को सुबह दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।

बैठक 28 अगस्त को

अजमेर, 24 अगस्त। जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (नवजीवन योजना) की बैठक 28 अगस्त को दोपहर चार बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

जिला जन अभियोग एवं सर्तकता समिति की बैठक 28 को

अजमेर, 24 अगस्त। जिला जन अभियोग एवं सर्तकता समिति की बैठक 28 अगस्त को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट की समिति कक्ष में आयोजित होगी।

लक्ष्मी नारायण मन्दिर में मनाया झूला महोत्सव

अजमेर। लक्ष्मी नारायण मन्दिर में 17 अगस्त से 2 सितम्बर तक चल रहे झूला महोत्सव के तहत आज विशेष आयोजन किया गया। उमेश गर्ग ने बताया की आज मन्दिर प्रांगण में विशेष रूपसे सज्जित झूलों में पुष्टीमार्गीय ठाकुर सेवा के जनक श्री वासुदेव जी मित्तल एवं मन्दिर के नित सेवार्थी भक्त परिवार द्वारा लाड दुलार … Read more

बाबा पारदास साहिब का वर्सी उत्सव 3 सितम्बर को

अजमेर। श्री 108 महंत बाबा पारदास साहिब जी की वर्सी उत्सव आगामी 3 सितम्बर 2015 को ईष्वर मनोहर उदासीन आश्रम, अजयनगर में धार्मिक उल्हास से मनाया जायेगा। महन्त स्वरूपदास उदासीन ने बताया कि वर्सी कार्यक्रम में नितनेम के साथ संतो महात्माओं का सत्संग कीर्तन होगा। आरती, भोग के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया है।

पुलिस पब्लिक प्रेस संबंध विषय पर सेमीनार

अजमेर, 22 अगस्त। पुलिस पब्लिक प्रेस संबंध विषय पर सेमीनार कल प्रातः 11 बजे ब्यावर रोड़ स्थित होटल मेट्रो इन में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी श्री अरूण बाहेती ने दी।

21 अगस्त को होगा महापौर, सभापति व पालिका अध्यक्ष का चुनाव

अजमेर 20 अगस्त। स्थानीय निकाय आम चुनाव 2015 के तहत कल 21 अगस्त को अजमेर नगर निगम में महापौर, किशनगढ़ नगर परिषद में सभापति तथा केकड़ी, बिजयनगर एवं सरवाड़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. आरूषी मलिक ने बताया कि कल प्रातः 10 बजे निर्वाचित सदस्यों की बैठक होगी। … Read more

सूखा दिवस घोषित

अजमेर, 19 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव- 2015 के तहत मतगणना दिवस पर 20 अगस्त को मतगणना समाप्ति तक संबंधित नगर निकाय क्षेत्रा में सूखा दिवस घोषित किया गया हैं।

राजस्व अधिकारियों की बैठक 25 अगस्त को

अजमेर, 19 अगस्त। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 25 अगस्त को प्रातः 11 बजे आयोजित होगी।

error: Content is protected !!