गणगौर सिंजारा पर्व आयोजन 21 मार्च को

अजमेर, 12 मार्च। लोकपर्व एवं संस्कृति सागर संस्था द्वारा आगामी 21 मार्च को शाम 4 बजे सुन्दर विलास स्थित गर्ग भवन पर गणगौर सिंजारा पर्व आयोजित किया जाएगा। इस पर्व में मेहंदी के अतिरिक्त लोक गीत, लोक नृत्य एवं उत्सव से संबंधित खेलों का आयोजन होगा। यह जानकारी संस्था की श्रीमती अरूणा गर्ग ने दी।

संगोष्ठी का आयोजन 15 मार्च को

अजमेर, 12 मार्च। जिला रसद विभाग द्वारा आगामी 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश कुमार सिंधी ने बताया कि संगोष्ठी का विषय पौष्टिक आहार“ रखा गया है।

शिक्षा मंत्राी प्रो. देवनानी 15 मार्च को अजमेर में

अजमेर, 12 मार्च। शिक्षा मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी आगामी 15 मार्च को प्रातः 9 बजे अजमेर आएंगे। प्रो. देवनानी स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात 16 मार्च को प्रातः 8 बजे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

अल मोईन यंग कमेटी का जश्ने-ऐ-ईदमिलादुन्नबी (स.अ.व.) 13 फ़रवरी को

हर साल की तरह इस साल भी अल मोईन यंग कमेटी की तरफ से शुक्रवार 13 फ़रवरी को इंशा की नमाज़ के बाद मस्जिद नूर-ऐ-इलाही, मोहल्ला नागफनी में जश्ने-ऐ-ईदमिलादुन्नबी (स.अ.व.) का प्रोग्राम आयोजित किया गया है ! कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद शमसुददुहा ने बताया है की इस कार्यक्रम में मशहूर खुशीसी नात खवान बुल-बुल-ऐ-राजस्थान … Read more

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को

अजमेर, 11 मार्च। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार अजमेर न्यायक्षेत्रा में राजस्व, नरेगा एवं भू आवाप्ति प्रकरणों से संबंधित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 14 मार्च को किया जाएगा। पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुरेन्द्र पुरोहित के अनुसार 14 मार्च 2015 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत राजस्व, … Read more

जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

अजमेर, 11 मार्च। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कल 12 मार्च को अपरान्ह् 3.00 बजे आयोजित की जाएगी।

जिला स्तरीय सम्पर्क समाधान बैठक

अजमेर, 11 मार्च। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम्पर्क समाधान बैठक का आयोजन राजस्थान सम्पर्क आई.टी. केन्द्र कलेक्टेªट में कल 12 मार्च को प्रातः 10 बजे किया जाएगा।

छात्रावृत्ति हेतु आॅनलाईन आवेदन 20 मार्च तक

अजमेर, 11 मार्च। जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति, विशेष पिछडा वर्ग व अन्य पिछडा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रावृत्ति पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2015 है। इसके पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जाएगा। उपनिदेशक सामाजिक न्याय व आधिकारिता … Read more

बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

अजमेर, 11 मार्च। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक की अध्यक्षता में बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कल 12 मार्च को सांय 4 बजे जिला कलेक्टेªट सभागार में किया जाएगा।

सरकारी भवनों से निजी विज्ञापन व होर्डिंग हटाने की कार्यवाही शुरू

अजमेर, 11 मार्च। संभागीय आयुक्त डाॅ. धर्मेन्द्र भटनागर के निर्देशों की पालना में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर श्री हरफूल सिंह यादव ने बुधवार को विभिन्न सरकारी भवनों का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की बाउन्ड्रीवाल पर निजी विज्ञापन व पोस्टर लगे हुए पाये गये। अन्य सरकारी इमारतों का भी निरीक्षण किया गया। … Read more

सम्राट पृथ्वीराज चैहान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 14 व 15 मार्च को

अजमेर, 11 मार्च। महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय द्वारा आगामी 14 व 15 मार्च को सम्राट पृथ्वीराज चैहान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी का विषय “विराट व्यक्तित्व-सम्राट पृथ्वीराज चैहान और मध्यकालीन भारत“ रखा गया है। संगोष्ठी के संयोजक डाॅ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि संगोष्ठी का उद्घाटन कार्यक्रम 14 मार्च को प्रातः 11 … Read more

error: Content is protected !!