स्मार्ट सिटी टास्क फोर्स की बैठक कल
अजमेर, 10 फरवरी। स्मार्ट सिटी योजना के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक कल 11 फरवरी को दोपहर तीन बजे संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
अजमेर, 10 फरवरी। स्मार्ट सिटी योजना के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक कल 11 फरवरी को दोपहर तीन बजे संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
अजमेर, 10 फरवरी। विभिन्न विभागों के प्रगतिशील कार्यों एवं प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक 12 फरवरी को प्रात: 11 बजे संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
अजमेर, 10 फरवरी। साहित्य अकादमी, क्षेत्रीय कार्यालय मुम्बई तथा महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी कहानी शतवार्षिकी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आगामी 13 व 14 फरवरी, 2015 को बृहस्पति भवन में प्रात: 10.30 बजे से आयोजित की जाएगी । संगोष्ठी संयोजिका डॉ. लक्ष्मी ठाकुर ने बताया कि संगोष्ठी में सिंधी की … Read more
अजमेर, 09 फरवरी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री एम.शिवाना कल अजमेर आएंगे। वे कल दोपहर दो बजे जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के साथ बैठक लेंगे।
अजमेर, 09 फरवरी। सार्वजनिक निर्माण एवं परिवहन मंत्री श्री युनूस खान आज सायं ब्यावर आएंगे। श्री खान ब्यावर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात किशनगढ़ आएंगे। वे किशनगढ़ में रात्रि विश्राम के पश्चात कल 10 फरवरी को प्रात: धनकोली डीडवाना के लिए रवाना हो जाएंगे।
अजमेर, 09 फरवरी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फाईसागर में जारी आत्मरक्षा शिविर के नवें दिन प्रशिक्षिका श्रीमती सन्तोष कंवर राठौड़ द्वारा छात्राओं को आज आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। शिविर में छात्राओं को लाठी-मार, ठोडी मार व कैंचीमार सिखाया गया।
अजमेर, 09 फरवरी। कन्ज्यूमर यूनिटी एण्ड ट्रस्ट सोसायटी (कट्स) के लोकप्रिय ग्रामीण भित्ती पत्र ‘ग्राम गदरÓ के प्रकाशन के 33 वर्ष पूरे होने के उपलब्ध में वर्ष 2014 के दौरान श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। संस्थान के अनुसार इस वर्ष ‘जैविक खेतीÓ विषय पर प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। पत्रकारों से … Read more
अजमेर, 09 फरवरी। श्री गुलाबचन्द रामप्यारी पलोड़ राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय गंज में आज सोमवार को स्वाइन फ्लू एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए नि:शुल्क काढ़ा पिलाया गया। नोडल अधिकारी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नवाजुल हक ने बताया कि आयुर्वेद विभाग एवं यूनानी चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधन मेंं लगाए गए शिविर में आज … Read more
अजमेर, 09 फरवरी। नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा अजमेर में 50 स्वंयसेवकों के प्रशिक्षण के लिए चयन आगामी 18 व 19 फरवरी को किया जाएगा। उप नियंत्रण नागरिक सुरक्षा ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक आम नागरिक कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए … Read more
अजमेर, 09 फरवरी। रसद विभाग द्वारा उपभोक्ता पखवाडा आगामी 16 से 28 फरवरी तक मनाया जाएगा। जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश सिंधी ने बताया कि इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ता अपने उचित मूल्य दुकानदार से राशन सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
अजमेर, 04 फरवरी। राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सालय गंज द्वारा आज निशुल्क आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक श्री नवाजुलहक के अनुसार निशुल्क आयुर्वेद व युनानी चिकित्सा शिविर का उद्घाटन निदेशक यूनानी चिकित्सा विभाग जयपुर द्वारा किया गया। शिविर के दौरान मौसमी बीमारियों व स्वाइन फ्लू से बचाव व रोकथाम के … Read more