स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक 22 अगस्त को

अजमेर। निदेशक बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के अनुसार संस्थान की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा की अध्यक्षता में आगामी 22 अगस्त को सांय 5 बजे कलेक्टे्रट सभागार में आयोजित की जाएगी।

फिमेल मेडिकल वार्ड प्रथम व द्वितीय का उद्घाटन कार्यक्रम

अजमेर। सामूहिक चिकित्सालय संघ अधीक्षक के अनुसार जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के टेलीमेडिसिन विभाग के समीप स्थित फिमेल मेडिकल वार्ड प्रथम व द्वितीय का श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति  द्वारा गोद लेकर जीर्णोद्घार व नवीनीकरण किए जाने के पश्चात् 20 अगस्त को प्रात: 11 बजे उद्घाटन किया जाएगा।

भामाशाह योजना के तहत भामाशाह नामांकन शिविर जारी

अजमेर। जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा के अनुसार राज्य सरकार द्वारा लागू की गई भामाशाह योजना के तहत जिले में भामाशाह नामांकन शिविरों का आयोजित किए जा रहे है। जिले नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमानुसार भामाशाह नामांकन शिविरों में लोगों को इस योजना के तहत पंजीकृत किया जा रहा है। नगरीय क्षेत्रों … Read more

अजमेर जिले में वर्षा की स्थिति

अजमेर। जल संसाधन विभाग के अनुसार एक जून से अब तक अजमेर में 377, श्रीनगर 358, गेगल में 135, पुष्कर में 335, गोविन्दगढ़ में 322, नसीराबाद में 465, पीसांगन में 510, मांगलियावास में 567, किशनगढ़ में 200, बांदरसिदरी में 177.5, रूपनगढ़ में 489, अरांई में 421 एम.एम. वर्षा रिकोर्ड की गई है। इसी प्रकार ब्यावर … Read more

आवेदन पत्र वितरण व जमा कराने का कार्यक्रम निरस्त

अजमेर। नसीराबाद विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी ने डाक बंगला नसीराबाद में होमगार्ड के आवेदन पत्र वितरण व जमा कराने के कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। कम्पनी कमांडर श्री माल सिंह शेखावत के अनुसार नसीराबाद में आगामी 18 सितम्बर … Read more

होमगार्ड की भर्ती 24 सितम्बर को किशनगढ़ में

अजमेर। होमगार्ड के समादेष्टा श्री एल.एन.एस. राठौड़ के अनुसार गृह रक्षा प्रशिक्षण उपकेन्द्र किशनगढ़ में आगामी 24 सितम्बर को गृह रक्षा स्वयंसेवकों की भर्ती की जाएगी। किशनगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में वर्तमान निवास स्थान पर तीन वर्ष से रहने वाले अभ्यर्थी 27 अगस्त को प्रात: 10 से सांयकाल 5 बजे तक कार्यालय उपकेन्द्र गृह रक्षा … Read more

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक 22 अगस्त को

अजमेर। जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा कि अध्यक्षता में आगामी 22 अगस्त को सांय 4 बजे जिला कलक्टर सभागार मेें आयोजित होगी।

12वीं की विज्ञान वर्ग की छात्रा शिवानी का सम्मान

अजमेर। स्थानीय द्रौपदीदेवी सावंरमल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं की विज्ञान वर्ग की छात्रा शिवानी के पी.एम.टी. में 98 रैंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को ओर अधिक बढ़ाया है। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती रंजना अग्रवाल ने शिवानी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्या ने बताया कि छात्रा शिवानी ने सेल्सियस संस्था … Read more

जन्माष्टमी पर प्रभात फेरी गर्ग भवन सुन्दर विलास जायेगी

अजमेर। परम श्रद्धेय गोवत्स राधा-कृष्ण जी महाराज की सद्प्रेरणा एवं संन्यास आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी श्री षिवज्योतिषानन्दजी महाराज के पावन सानिध्य में गत 4 वर्षों से नियमित चल रही प्रभात फेरी श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर दिनांक 17 अगस्त रविवार को प्रातः 5.45 बजे सुन्दर विलास स्थित गर्ग भवन पर जायेगी। जहां प्रभात … Read more

होमगार्ड की भर्ती 18 सितम्बर को नसीराबाद में

अजमेर। होमगार्ड के समादेष्टा श्री एल.एन.एस. राठौड़ के अनुसार गृह रक्षा प्रशिक्षण उपकेन्द्र नसीराबाद में आगामी 18 सितम्बर को गृह रक्षा स्वयंसेवकों की भर्ती की जाएगी। नसीराबाद छावनी बोर्ड क्षेत्र में वर्तमान निवास स्थान पर तीन वर्ष से रहने वाले अभ्यर्थी 20 अगस्त को प्रात: 10 से सांयकाल 5 बजे तक डाक बंगला नसीराबाद से … Read more

आर्थिक पिछड़ा वर्ग उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति

अजमेर। उप निदेशक सामाजिक वानिकी एवं न्याय अधिकारिता विभाग ने अजमेर जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी जिन्होंने आर्थिक पिछड़ा वर्ग के उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन किया है और आर्थिक पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किया है वे आगामी 3 दिवस में प्रमाण पत्र कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जमा करा … Read more

error: Content is protected !!