जम्मू कश्मीर के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अजमेर आएंगे

अजमेर। जम्मू कश्मीर के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री कल 27 फरवरी को अजमेर आएंगे। वे रात्रि विश्राम अजमेर मे करने के बाद अगले दिन 28 फरवरी को रेलमार्ग से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

महाशिवरात्रि पर्व हेतु कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त

अजमेर। जिला कलक्टर के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 27 फरवरी को अजमेर शहर में कानून व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपखंड अधिकारी डॉ. राष्ट्रदीप यादव को अन्दरकोट व आसपास के क्षेत्र एवं तहसीलदार श्री रामकुमार टाडा को झरनेश्वर महादेव मंदिर व आसपास के क्षेत्र हेतु कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है।

शपथ आयुक्तों की नियुक्ति हेतु प्रार्थना पत्र 5 मार्च तक आमंत्रित

अजमेर। जिला मजिस्टे्रट न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालयों में वर्ष 2014 के लिए शपथ आयुक्तों की नियुक्ति हेतु अभिभाषकों से प्रार्थना पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जिला कलक्टर के अनुसार पूर्व में की गई शपथ आयुक्तों की नियुक्ति अवधि 31 दिसंबर 2013 को समाप्त हो गई है। वर्ष 2014 के लिए शपथ आयुक्तों की नियुक्ति के … Read more

सोनोग्राफी केन्द्रों के नवीनीकरण व नवीन की स्वीकृति हेतु बैठक

अजमेर। उपखंड अधिकारी डॉ. राष्ट्रदीप यादव के अनुसार सोनोग्राफी केन्द्रों के नवीनीकरण व नवीन केन्द्र की स्वीकृति के संबंध में उपखंड स्तरीय मासिक बैठक 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी।

अजमेर जिले के 104 गांव अभावग्रस्त घोषित

अजमेर। जिला कलक्टर के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रेषित खरीफ फसल वर्ष 2013 की गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग द्वारा अजमेर जिले की केकडी व सावर तहसील के 104 ग्रामों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है।

दरगाह क्षेत्र विकास संबंधी बैठक 25 को

अजमेर। केन्द्रीय अल्प संख्यक मामलात मंत्री श्री के. रहमान कल 25 फरवरी को सर्किट हाउस में दोपहर 1.30 बजे दरगाह क्षेत्र विकास की क्रियांविति एवं इससे जुड़े विषयों पर बैठक लेंगे।

जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक 28 को

अजमेर। नेहरू युवा केन्द्र अजमेर की जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक 28 फरवरी को शाम 5.30 बजे कलेक्टे्रट के सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला युवा समन्वयक श्री धर्मपाल सिंह चौधरी ने दी।

सूचना केन्द्र में पांचवीं जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी शुरू

अजमेर। पोस्ट मास्टर जनरल श्री जितेन्द्र गुप्ता ने कहा कि डाक टिकट देश, समाज और संस्कृति के परिचायक होते है। इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए युवा पीढ़ी में जागरूकता बेहद जरूरी है। श्री गुप्ता ने सोमवार को सूचना केन्द्र में पांचवीं जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि डाक टिकट … Read more

माणस मजानो छे का मंचन जवाहर रंगमंच पर

अजमेर। श्री गुजराती महामंडल एवं गुजरात सरकार के खेलकूद युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के राज्य संगीत नाटक अकादमी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कल 25 फरवरी को सांय 5 बजे जवाहर रंगमंच पर नाटक ”माणस मजानो छेÓÓ का मंचन किया जाएगा।

जष्ने गौसिया के कलर पोस्टर का विमोचन

अजमेर. सर्वधर्म एकता समिति व जष्ने गौसिया इन्तेज़ामिया कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में सभी धर्मों के लोगों कि आस्था के केन्द्र दरगाह ख्वाजा साहब के ऐतिहासिक दालान अहाता-ए-नूर में आगामी 27 फरवरी को आयोजित होने वाले जष्ने गौसिया (43वें सर्वधर्म सम्मेलन) के कलर पोस्टर का विमोचन सहायक पुलिस अधिक्षक श्री तेजराज सिंह जी व अंजुमन … Read more

सखी सहेली क्लब द्वारा वसन्त उत्सव का आयोजन

अजमेर / सखी सहेली क्लब की सदस्याओं द्वारा वसन्त उत्सव का आयोजन मेरवाड़ा स्टेट (भागचन्द जी की कोठी) पर किया गया वसन्त उत्सव कार्यक्रम में सखी-सहेली संस्था की महिलाओं ने वसन्त उत्सव के गीत, नृत्य एंव गुलदस्ता सजाने की प्रतियोगिताओ का आयोजन किया, जिसमंे विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया, कार्यक्रम में संयोजक श्रीमती अरूणा … Read more

error: Content is protected !!