राष्ट्रीय मतदाता दिवस संबंधी स्वीप की बैठक आयोजित

अजमेर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस आगामी 25 जनवरी को समारोहपूर्वक मनाने एवं मतदाताओं का जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में आज जिला परिषद में बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्वीप(सिस्टेमेटिक वोटर्स एज्यूकेशन एंड इलॅक्टोरल पार्टीसिपेशन) कार्यक्रम से जुडे विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक … Read more

शहर को सफाई एवं स्वयं को आत्मसंतोष हो लक्ष्य-राठौड

विशेष स्वच्छता अभियान की सफलता विषयक कार्यशाला आयोजित अजमेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान को निश्चित समयावधि में पूरा करने के लिए हम सभी संकल्पबद्घ है। इस अभियान का लक्ष्य शहर को स्वच्छता व सफाई एवं स्वयं के लिए … Read more

गैर सरकारी कमेटियों को निरस्त किया

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने एक आदेश जारी कर विभिन्न विभागों में अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर गठित गैर सरकारी कमेटियों को निरस्त किया।

निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त का कार्यक्रम निरस्त

अजमेर। भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री सुधीर त्रिपाठी का राजस्थान दौरा निरस्त होने के फलस्परूप कल 10 जनवरी को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाली चुनाव समीक्षात्मक बैठक निरस्त कर दी गई है।

5वीं कक्षाएं प्रात: 10.30 पूर्व से प्रारम्भ नहीं की जाएगी

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने एक आदेश जारी कर अजमेर जिले की सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिए हंै कि सर्दी को ध्यान में रखते हुए 8 से 11 जनवरी तक एक से 5वीं कक्षाएं प्रात: 10.30 पूर्व से प्रारम्भ नहीं की जाएगी।

ए.पी.एल. उपभोक्ता से राशन कार्ड के 10 रू. ही वसूल

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने साफ तौर पर कहा है कि अजमेर जिले में घर-घर जाकर वितरित किए जा रहे राशन कार्ड के लिए प्रगणक ए.पी.एल उपभोक्ताओं से 10 रूपये ही वसूल करेगा। बी.पी.एल एवं अन्त्योदय उपभोक्तओं से किसी भी प्रकार की राशि वसूल नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर ने ये भी स्पष्ट … Read more

पुरस्कार हेतु 20 जनवरी तक प्रस्ताव आमंत्रित

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया के अनुसार मद्यपान और नशीले पदार्थ (दवा) के दुरूपयोग की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ठ सेवाओं के राष्ट्रीय पुरस्कार योजना के तहत संस्थागत एवं व्यक्ति विशेष श्रेणी में आगामी 20 जनवरी तक प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है। संस्थागत श्रेणी में प्रस्ताव हेतु शराबियों व नशा करने वालों को पुनर्वास … Read more

उत्सव-2014 आठ जनवरी को

अजमेर। एम.डी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव उत्सव-2014 आगामी 8 जनवरी को जवाहर रंगमंच पर आयोजित होगा। प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजू शर्मा के अनुसार इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीआईजी सीआरपीएफ श्री राजू भार्गव, विशिष्ट अतिथि विधायक श्री सुरेश रावत एवं एम.डी. स्कूल के चेयरमेन श्री ओ.पी शर्मा होंगे।

लोगों की खासी भीड उमड रही है खादी मेलें में

अजमेर। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा अरबन हाट वैशाली नगर में चल रहे ‘खादी मेला 2013-14 में लोगों की खासी भीड उमड रही है। मेले में शनिवार व रविवार को शहरवासियों ने जमकर खरीदारी की जिसके चलते पहले दो दिन में ही 7 लाख से अधिक की बिक्री हो चुकी है। संयोजक प्रदर्शनी एवं … Read more

पंचायत समिति केकडी की साधारण सभा बैठक कल

अजमेर। विकास अधिकारी पंचायत समिति केकडी के अनुसार पंचायत समिति केकडी की साधारण सभा की बैठक 7 जनवरी को दोपहर एक बजे पंचायत समिति के सभा कक्ष में आयोजित होगी।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे

अजमेर। क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय) द्वारा आगामी 25 जनवरी को मतदाता दिवस के संदर्भ में अजमेर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी श्री भारत भार्गव के अनुसार प्रादेशिक कार्यालय एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आगामी 6 से 10 जनवरी तक पीसांगन, अंराई एवं सिलोरा ब्लाक तथा … Read more

error: Content is protected !!