सोनोग्राफी केन्द्रों के नवीनीकरण/नवीन केन्द्रों की स्वीकृति हेतु बैठक

अजमेर। उपखंड अधिकारी  के अनुसार सोनोग्राफी के नवीनीकरण/नवीन केन्द्रों की स्वीकृति के संबंध में उपखंड स्तरीय मासिक बैठक 4 सितंबर को प्रात: साढ़े 10 बजे आयोजित की जायेगी।

जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक 6 सितंबर को

अजमेर। नेहरू युवा केन्द्र संगठन के जिला युवा समन्वयक श्री चौधरी धर्मपाल सिंह के अनुसार जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र अजमेर की जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय की अध्यक्षता में आगामी 6 सितंबर को सांय साढ़े पांच बजे कलेक्टे्रट सभागार में आयोजित की जायेगी … Read more

विद्यार्थी मित्रों की समयावधि बढ़ाई

अजमेर। राज्य सरकार ने व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक एवं अध्यापक तृतीय वेतन श्रृंखला के रिक्त पदों पर संविदा पर लगाए गए विद्यार्थी मित्रों की समयावधि आगामी तीस अप्रेल 2014 अथवा सीधी भर्ती एवं विभागीय पदोन्नति समिति से चयनित अभ्यर्थी उपलब्ध होने पर जो भी पहले हो तक रखने की स्वीकृति दी है ।

प्रधान गुर्जर ने किया निरीक्षण

अजमेर। श्रीनगर पंचायत समिति प्रधान श्री राम नारायण गुर्जर ने सोमवार को पंचायत समिति परिसर में खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री गुर्जर ने अधिकारियों से कहा कि यह केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। हर पात्र व्यक्ति व परिवार तक इसका लाभ पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा … Read more

पंजीयन शिविर 6 सितम्बर को

अजमेर।  उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा ग्राम पंचायत रूपनगढ तहसील किशनगढ में 6 सितंबर को एक दिवसीय पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक चन्द्रभान अग्रवाल के अनुसार शिविर में बेरोजगार युवाओं का पंजीयन, नवीनीकरण, व्यवसायिक मार्गदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना तथा अक्षत कौशल योजना की जानकारी … Read more

राज्य स्तर पर 6 शिक्षकों का होगा सम्मान

अजमेर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को जयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में अजमेर मण्डल में प्रारम्भिक शिक्षा के 6 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री लालचन्द्र सैनी ने बताया कि इन शिक्षकों को 4 सितम्बर को प्रात: 10 बजे जयपुर में ओ.टी.एस. में उपस्थित … Read more

उतरप्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री का यात्रा कार्यक्रम

अजमेर। उतरप्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री श्री मानपाल सिंह आगामी 7 सितम्बर को रात्रि 9 बजे अहमदाबाद से अजमेर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे। श्री सिंह 8 सितम्बर को प्रात: साढे 9 बजे परिवहन विभाग अजमेर के अधिकारियों से वार्तालाप करेंगे। प्रात: 11 बजे सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत … Read more

संसदीय सचिव कुमावत का कार्यक्रम

अजमेर। संसदीय सचिव श्री ब्रह्मदेव कुमावत अजमेर दौरे के अपने कार्यक्रम के तहत भिनाय, बांदनवाडा, बिजयनगर एवं मसूदा में विकास कार्यों का उद्घाटन व विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रमानुसार श्री कुमावत जयपुर से आज सायं 8 बजे रवाना होकर रात्रि 10 बजे बांदनवाडा पहुंचेंगे। 31 अगस्त को प्रात: 10 बजे बादंनवाडा से भिनाय के … Read more

मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 6 सितम्बर को

अजमेर। निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 30 अगस्त 2013 को किया जाना था। लेकिन अब आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के प्रकाशन की तिथि बढाकर 6 सितम्बर 2013 कर दी गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पी.सी. गुप्ता के अनुसार अजमेर जिले के संशोधित कार्यक्रम की जानकारी जिले के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, … Read more

विशेष योग्यजनों के लिए जनसुनवाई 4 सितम्बर को

अजमेर। आयुक्त विशेष योग्यजन, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग श्रीमती रेणुसिंह आगामी 4 सितंबर को अजमेर दौरे के दौरान प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला कलक्टर सभागार में विशेष योग्यजनों की समस्याओं के समाधान/ निराकरण हेतु जनसुनवाई करेंगी। उक्त जनसुनवाई में जिले के समस्त विशेष योग्यजन उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण … Read more

राजस्थान में उच्च शिक्षा के लिए मानचित्र राष्ट्रीय संगोष्ठी

अजमेर। ”राजस्थान में उच्च शिक्षा के लिए मानचित्रÓÓ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से पुष्कर के निकट अनंता रिर्सोट पर आयोजित की गई है। जिसमें देश के प्रमुख व चुनिंदा शिक्षाविद भाग लेंगे। राज्य आयोजना बोर्ड तथा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में राज्य आयोजना बोर्ड के उपाध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री की आर्थिक परामर्शदात्री … Read more

error: Content is protected !!