भारत रक्षा मंच व्याख्यान कार्यक्रम स्थगित

अजमेर। भारत रक्षा मंच द्वारा रविवार 4 अगस्त को स्वामी कॉम्पलेक्स में आयोजित होने वाला व्याख्यान कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। इन्द्र सिंह पँवार अजमेर महानगर संयोजक 9413224944  

सरगांव में रोजगार पंजीयन शिविर 5 अगस्त को

अजमेर। रोजगार कार्यालय द्वारा आगामी 5 अगस्त को किशनगढ़ तहसील के सरगांव ग्राम पंचायत भवन परिसर में एक दिवसीय पंजीयन शिविर आयोजित किया जायेगा । इसके अंतर्गत बेरोजगार युवाओं का पंजीयन, नवीनीकरण, व्यावसायिक मार्गदर्शन आदि किया जायेगा । राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना तथा अक्षत कौशल योजना की जानकारी के साथ-साथ राज. कौशल एवं आजीविका मिशन … Read more

लैपटॉप एवं टैबलेट का सदुपयोग सुनिश्चित करें-गालरिया

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को राजीव गांधी डिजीटल योजना के तहत बांटे गए लैपटॉप व पी.सी.टैबलेट का सदुपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने कहा कि शिक्षक तय करें कि बच्चों को कम्प्यूटर का पूरा फायदा मिल रहा है। जिला कलक्टर ने शुक्रवार को मसूदा उपखंड … Read more

राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष 4 अगस्त को अजमेर में

अजमेर। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री एच.आर. कुड़ी आगामी 4 अगस्त को अजमेर आएंगे। वे यहां शाम 6 बजे रोटरी क्लब द्वारा आयोजित में भाग लेंगे। श्री कुड़ी रात्रि विश्राम अजमेर में सर्किट हाऊस में करेंगे। वे 5 अगस्त को प्रात: 9 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मेला स्थलों का चयन कर मास्टर प्लान तैयार करवायें

अजमेर। राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री दिनेश खोडनिया ने अधिकारियों तथा मेला विकास समिति को निर्देश दिए है कि वे अपने क्षेत्र में मेला स्थलों का चयन कर मास्टर प्लान तैयार करवायें। राज्य सरकार इसके आधार पर मेलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। शहीदों को सम्मान देने के लिए हर वर्ष जिला स्तरीय … Read more

विजयवर्गीय अध्यक्ष व माचीवाल सचिव

अजमेर अधीनस्थ कम्पयूटर कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले के समस्त सहायक प्रोग्रामर एवं सूचना सहायकों ने भाग लिया।  बैठक में श्री मुकेष विजय, सहायक प्रोग्रामर  को अध्यक्ष पद एवं श्री मुकेष माचीवाल, सहायक प्रोग्रामर को सचिव पद हेतु सर्वसम्मति से चुना गया। श्री मुकेष विजय द्वारा श्री उमेष कुमार, सूचना सहायक … Read more

अजमेर जिले में वर्षा

अजमेर। जल संसाधन विभाग के अनुसार जून से अब तक अजमेर में 209, श्रीनगर 288, गेगल में 97, पुष्कर में 176, गोविन्दगढ़ में 39, नसीराबाद में 256, पीसांगन में 82, मांगलियावास में 120, किशनगढ़ में 198, बांदरसिदरी में 250, रूपनगढ़ में 234, अराई में 246 एम.एम. वर्षा रिर्काड की गई है। इसी प्रकार ब्यावर में … Read more

मेला विकास समिति की बैठक

अजमेर। संभागीय आयुक्त कार्यालय में 2 अगस्त को प्रात: 11 बजे जिला विकास मेला समिति की बैठक राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री दिनेश कोडनिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।

बधंक श्रम समस्या : परिदृश्य और समाधान विषयक कार्यशाला

अजमेर। बंधक श्रम समस्या : परिदृश्य और समाधान विषयक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला कलेक्टे्रट सभागार में एक अगस्त को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। जिला कलेक्टर श्री वैभव गालरिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली के सहयोग से बंधक श्रम समस्या पर विचार विमर्श कर अजमेर जिले … Read more

सेमीनार का आयोजन

अजमेर। राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान अजमेर द्वारा राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं संबंधित विषय ”राजस्थान गारण्टीड डिलवरी ऑफ पब्लिक सर्विसेस एक्ट एण्ड रूल्स 2011 पर एक सेमीनार का आयोजन आज किया गया। सेमीनार में विषय विशेषज्ञ डॉ. आर.के. चौबीसा, हचमा राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान जयपुर के द्वारा प्रतिभागियों को सम्बोधित किया गया।

बीस सूत्री कार्यक्रम द्वितीय स्तर की बैठक आयोजित

अजमेर। जिला कलेक्टे्रट सभागार में आज बीस सूत्री कार्यक्रम द्वितीय स्तर समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की जून 2013 तक की नवीनतम उपलब्धियों एवं विभागीय कार्यो की समीक्षा की गई। मुख्य आयोजना अधिकारी श्रीमती बीना वर्मा ने बैठक में विभिन्न विभागों को जून 2013 तक की नवीनतम प्रगति रिपोर्ट आयोजना … Read more

error: Content is protected !!