संवेदनशील होकर खाते खोलें बैंक अधिकारी

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने जिले के बैंक अधिकारियों को संवदेनशील होकर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खाते खोलने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर ने गुरूवार को कलक्ट्रेट के सीमित कक्ष में बैंक अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुसार विद्यार्थियों … Read more

न्यायाधिपति टी.पी. शर्मा अजमेर व ब्यावर में

अजमेर। छतीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति श्री टी.पी. शर्मा कल 9 व 10 अगस्त को ब्यावर व अजमेर में रहेंगे। न्यायाधिपति श्री शर्मा 9 अगस्त को प्रात: साढे 7 बजे ब्यावर पहुंचेंगे तथा 10 अगस्त को दोपहर एक बजे ब्यावर से अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

स्वीप की बैठक आगामी 12 अगस्त को

अजमेर। आगामी विधानसभा चुनाव 2013 में मतदाता सूची में सभी पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण करने एवं निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए गठित सिस्टमेटिक वोटर्स एज्युकेशन एण्ड इलेक्ट्रोल पार्टीसिपेशन (स्वीप) कमेटी की बैठक सोमवार, 12 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी.आर. मीना ने बताया कि … Read more

मुख्यमंत्री जनसुनवाई के प्रकरण जल्द निस्तारित करें

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की जनसुनवाई के प्रकरण जल्द निस्तारित करें। उन्होंने अधिकारियों को आगामी 14 अगस्त को कलेक्ट्रेट में होने वाली जनसुनवाई से पूर्व इन प्रकरणों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुरूवार को जिला स्तरीय अधिकारियों … Read more

स्कूली बच्चों को शिक्षकों की कमी नहीं अखरेगी

अजमेर। शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में अब विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी नहीं अखरेगी। टेली मेडिसन के साथ अब टेली एज्यूकेशन के माध्यम से इन बच्चों को प्रमुख विषय पढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए राजस्थान में अजमेर को मॉडल जिले के रूप में चयनित किया गया है। राजस्थान सरकार के … Read more

चाँद दिखाई दे तो सूचना दें

अजमेर। चाँद दिखाई दिया तो ईद 9 अगस्त को मनाई जाएगी। सूफी संत ख्वाजा हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कमेटी ने चाँद दिखाई देने पर सूचना देने का आग्रह किया है। दरगाह कमेटी के नाजिम डॉ. अंसार अहमद खान ने बताया कि लोगों से 8 अगस्त को चाँद देखने का आग्रह किया गया है। जो … Read more

पंजाब के पशुपालन मंत्री 9 अगस्त को अजमेर आएंगे

अजमेर। पंजाब के पशुपालन एवं कल्याण मंत्री श्री गुलजार सिंह रानिके 9 अगस्त को अजमेर आएंगे। वे यहां पशुपालन विभाग के अधिकारियों से चर्चा के अलावा अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

ई मित्र सोसायटी की बैठक अब 22 अगस्त को

अजमेर। अजयमेरू ई मित्र सोसायटी की साधारण सभा की आज होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक पुन: आगामी 22 अगस्त को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित होगी ।

हिन्दी साहित्यिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित

अजमेर। श्री नर्मदेश्वर सन्यास आश्रम परमार्थ ट्रस्ट एवं सर्वधर्म मैत्री संघ अजमेर द्वारा आज पटेल इंडोर स्टेडियम में हिन्दी साहित्यिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में राजस्थान से प्रतिनिधित्व करने वाले विद्वानों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी को संबोधित करते … Read more

अजमेर जिले में वर्षा

अजमेर। जल संसाधन विभाग के अनुसार जून से अब तक अजमेर में 214, श्रीनगर 289, गेगल में 97, पुष्कर में 185, गोविन्दगढ़ में 42, नसीराबाद में 258, पीसांगन में 82, मांगलियावास में 129.5, किशनगढ़ में 200, बांदरसिदरी में 270, रूपनगढ़ में 246.7, अराई में 246 एम.एम. वर्षा रिर्काड की गई है। इसी प्रकार ब्यावर में … Read more

सूचना केन्द्र में पुस्तक प्रदर्शनी शुरू

अजमेर। साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी सूचना केन्द्र अजमेर में शुरू हो गयी है। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रख्यात साहित्यकार अर्जुनदेव चारण ने किया। प्रदर्शनी में साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित 24 भाषाओं की पुस्तकों को रखा गया है। प्रदर्शनी 7 अगस्त तक रोजना सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।

error: Content is protected !!