स्वतंत्रता दिवस तैयारियां हेतु बैठक

अजमेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगामी 15 अगस्त को पटेल मैदान पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए कल 18 जुलाई को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में बैठक आयोजित की गई है।

समपार फाटक संबंधी बैठक 18 जुलाई को

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया की अध्यक्षता में कल 18 जुलाई को सायं 4 बजे समपार फाटकों को अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने के संबंध में बैठक आयोजित की गई है।

नसीराबाद में ग्रामीण होमगार्ड की भर्ती 30 जुलाई को

अजमेर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र अजमेर के कमांडेंट एल.एन.एस राठौड़ के अनुसार नसीराबाद में ग्रामीण गृह रक्षा पुरूष स्वयं सेवक की भर्ती आगामी 30 जुलाई को सार्वजनिक निर्माण विभाग के डाक बंगला परिसर नसीराबाद में होगी। जिसके लिए अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में जमा कराये गये आवेदन पत्र के उपरांत शारीरिक दक्षता एवं साक्षात्कार परीक्षा में … Read more

केकड़ी में रोजगार सहायता शिविर 29 जुलाई को

अजमेर। रोजगार कार्यालय द्वारा आगामी 29 जुलाई को केकड़ी नगरपालिका परिसर में विशेष रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें रोजगार कार्यालय की गतिविधियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र के नियोजक श्रीराम पिस्टन्स एण्ड रिग्ंस अलवर द्वारा परीक्षा व साक्षात्कार लेकर शिविर स्थल पर ही प्रारम्भिक चयन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार … Read more

जम्मू-कश्मीर का दल 23 जुलाई को आएगा

अजमेर। भारतीय सेना के सद्भावना अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों का दल 23 व 24 जुलाई को अजमेर आएगा। विद्यार्थियों का दल सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की जियारत तथा जैन तीर्थ नारेली का भ्रमण करेगा। दल में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों के 23 विद्यार्थी शामिल होंगे।

प्रमुख शासन सचिव राजस्व ने वीडियो कान्फ्रेंस की

अजमेर। प्रमुख शासन सचिव श्री तपेश पंवार ने आज वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के सभी जिला कलक्टर से राजस्व संयुक्त अन्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर समीक्षा की। अजमेर के जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने बताया कि जिले में चार नई तहसील स्वीकृत हुई है। जिनके नये भवन … Read more

श्रेष्ठ युवा मण्डल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

अजमेर। नेहरू युवा केन्द्र संगठन जिला युवा समन्वयक कार्यालय अजमेर द्वारा श्रेष्ठ युवा मण्डल पुरस्कार योजना के लिए 31 जुलाई 2013 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। केन्द्र  जिला युवा समन्वयक चौधरी धर्मपालसिंह ने बताया कि केन्द्र द्वारा प्रतिवर्ष युवा मण्डल पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र मांगे जाते है तथा चयन के बाद 10 … Read more

पेड न्यूज, विज्ञापन के नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन

अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम चुनाव 2013 के दौरान पेड न्यूज, विज्ञापन आदि के नियंत्रण हेतु जिलास्तरीय ”मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटिरिंग कमेटीÓÓ का गठन किया है। इस कमेटी के अध्यक्ष स्वंय जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर श्री वैभव गालरिया है तथा सदस्य … Read more

स्वतंत्रता दिवस तैयारियां हेतु बैठक 18 जुलाई को

अजमेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगामी 15 अगस्त को पटेल मैदान पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए 18 जुलाई को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में बैठक आयोजित की गई है।

राजस्व अधिकारियों की बैठक 20 जुलाई को

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया की अध्यक्षता में आगामी 20 जुलाई को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है।

गुरू पूर्णिमा पर 22 जुलाई को रेलवे बिसिट में कार्यक्रम

अजमेर। श्री केशवपीठ संस्थान द्वारा गुरू श्रीनाथ बाबा के आर्शीवाद से आगामी 22 जुलाई को कचहरी रोड़ स्थित रेलवे बिसिट में गुरू पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया गया है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. श्री नवीन शंकर जौहरी, गुरूजी के सान्निध्य में प्रात: 10 बजे आयोजित इस महोत्सव में सम्पूर्ण राजस्थान के विभिन्न जिलों के अतिरिक्त आसाम, … Read more

error: Content is protected !!