अतिक्रमण हटाने हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर। नगर सुधार न्यास द्वारा 5 से 7 जून तक नौसर, चौरसियावास, काजीपुरा, बोराज, हाथीखेडा आदि क्षेत्रों में हटाये जाने वाले अतिक्रमण के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला मजिस्ट्रेट श्री वैभव गालरिया ने सहायक कलक्टर श्रीमती अनिता चौधरी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

बिहार विधानसभा की समिति 10 जून को अजमेर आयेगी

अजमेर। बिहार विधानसभा की एस्टीमेंट कमेटी आगामी 10 जून को प्रातः साढ़े 9 बजे अजमेर आयेगी और रात्रि को टेªन से अहमदाबाद के लिये प्रस्थान करेंगी।

मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा का 6 जून को व्यस्त कार्यक्रम

अजमेर। मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा का कल 6 जून को केकड़ी विधानसभा क्षेत्रा में व्यस्त कार्यक्रम है इसके दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्य सचेतक डॉ. शर्मा 6 जून को प्रातः 8 बजे जोताया ग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात प्रातः 10.30 बजे कोहड़ा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन … Read more

405 पशु पोषण केन्द्रों पर अनुदानित पशु आहार

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया ने जिले के अभावग्रस्त गांवों में दुधारू एवं कृषि योग्य पशुओं के लिए अनुदानित दर पर पशु आहार उपलब्ध कराने के लिए जिले की अभावग्रस्त 105 ग्राम पंचायतों में 405 पशु पोषण केन्द्र स्वीकृत किये है। जिला कलक्टर ने बताया कि इन पशुपोषण केन्द्रों पर एक लाख 7 हजार पशुओं … Read more

शहरी क्षेत्र की परियोजनाओं की समीक्षात्मक बैठक 5 जून को

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया कल प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट की समिति कक्ष में आयोजित बैठक में अजमेर शहरी क्षेत्रा की विभिन्न परियोजनाओं की क्रियान्वति की समीक्षा करेंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

अजमेर। कल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय संग्रहालय में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। फोटो प्रदर्शनी दीपक शर्मा के अजमेर के विभिन्न जल स्त्रोतो के छाया चित्रों पर आधारित होगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य जल संरक्षण के साथ साथ हमारे जल स्त्रोतों को जो कि स्थापत्य शिल्प के अनुपम … Read more

गुमशुदा सलमान की तलाश

अजमेर। अजमेर जिले के नसीराबाद स्थित घोसी मौहल्ला निवासी मौहम्मद सईद का 19 वर्षीय पुत्र सलमान उर्फ कालू 3 सितंबर 2011 से अपने घर से गायब है । थाना नसीराबाद सिटी द्वारा इसकी तलाश की जा रही है । पांच फुट पांच इंच लंबे गेहुंआ रंग के पतले-दुबले सलमान उर्फ कालू की गर्दन पर सफेद … Read more

हरमाड़ा में पंजीयन शिविर 5 जून को

अजमेर। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा कल 5 जून को पंचायत समिति किशनगढ़ के हरमाड़ा ग्राम में एक दिवसीय पंजीयन शिविर आयोजित किया जायेगा। इस शिविर में बेरोजगार युवाओं का पंजीयन, नवीनीकरण, व्यावसायिक मार्गदर्शन आदि किया जायेगा । राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना तथा अक्षत कौशल योजना की जानकारी के साथ-साथ राज. कौशल एवं आजीविका मिशन … Read more

महिलाओं पर अत्याचार संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की बैठक 13 जून को

अजमेर। महिलाओं पर अत्याचार संबंधी लम्बित प्रकरणों की समीक्षात्मक बैठक 13 जून को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित की गई है ।

खरीफ अभियान के तहत कल 5 जून को शिविर

अजमेर। अजमेर जिले में चल रहे खरीफ अभियान के तहत कल 5 जून को ब्रिक्चियावास, ढाल, नवां, झीरोता, देवाता व सुरड़िया, शिखरानी, शौकलिया व सराना, सदारा व आलोली तथा नांदला व देराठूं में खरीफ अभियान शिविर आयोजित होंगे ।

error: Content is protected !!