संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत 8 जून को जनसुनवाई करेंगे

अजमेर। संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत 8 जून को प्रातः व सायं बांदनवाड़ा व कनाईकला में आयोजित पेंशन कैम्प में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम बांदनवाड़ा में कर 9 जून को बांदनवाड़ा में जनसुनवाई करेंगे। 10 जून का प्रातः बांदनवाड़ा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेगे।

लोक जनसुनवाई में 14 परिवाद दर्ज हुए

अजमेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में 14 परिवाद दर्ज हुए जिनमें छात्रावृति, चिकित्सा, पट्टे जारी, चयनीत वेतनमान, स्टाम्प ड्यूटी, राशन का गेहूं , यू.आई.टी. के नियमन, अतिक्रमण हटाने, बसांे के संचालन व माईन्स, रेवेन्यू, से संबंधित आवेदकों की शिकायतों को सुना और उनके प्रकरण की जांच आदि … Read more

केन्द्रीय कोयला मंत्री 10 जून को आयेंगे

अजमेर । केन्द्रीय कोयला मंत्राी श्री श्रीप्रकाश जायसवाल आगामी 10 जून को सरवाड़, अजमेर व पुष्कर आयेंगे। जायसवाल सवा दो बजे सरवाड़ दरगाह में मेहमानखाना का उद्घाटन करेंगे, सवा चार बजे अजमेर आकर अजमेर की जियारत करेगे और सवा 5 बजे पुष्कर की यात्रा करने के पश्चात जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

डी.पी.आर. के पूर्व संयुक्त निदेशक मदन शर्मा का निधन

अजमेर। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक एवं वर्षों तक मुख्यमंत्री के प्रेस अटैची रहे मदन शर्मा का आज प्रातः अहमदाबाद के एक चिकित्सालय में निधन हो गया। ब्यावर निवासी शर्मा का अंतिम संस्कार आज सायंकाल ब्यावर में किया जायेगा। ये कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अजमेर विद्युत वितरण निगम … Read more

खरीफ अभियान शिविर आयोजित 7 जून को

अजमेर। खरीफ अभियान के तहत कल 7 जून को ग्राम मकरेड़ा, बीर व दांता, कोटड़ी व नोसल, बोराड़ा व मनोहरपुरा, अतीतमंड व मालपुरा, नंदवाड़ा व दौलतपुरा द्वितीय, राममालिया व कुम्हारिया, घटियाली तथा न्यारा ग्राम में खरीफ अभियान शिविर आयोजित होंगे ।

शिक्षा राज्य मंत्री का कार्यक्रम में भाग लेंगी

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ आज सायंकाल चाचियावास व पद्मपुरा, नरवर, अरड़का तथा बबायचा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी ।

शर्मा ने प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला

अजमेर। बिजेन्द्र कुमार शर्मा ने अजमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल लिया। उप रजिस्टार सहकारी समितियां शर्मा के पास पूर्व में इस पद का अतिरिक्त कार्यभार था।

बीज निगम के अध्यक्ष कार्यक्रम में भाग लेंगे

अजमेर। राज्य बीज निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ आज किशनगढ़, अजमेर, पुष्कर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे और कल 7 जून को ब्यावर व नसीराबाद जायेंगे।

7 जून को होने वाले उप चुनाव क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया ने पंचायतीराज संस्थाओं के कल 7 जून को होने वाले रिक्त स्थानों के उप चुनाव के निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है । पंचायत समिति श्रीनगर के पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रा 11, पीसांगन क्षेत्रा के भवानीखेड़ा सरपंच व ग्राम पंचायत लामाना के वार्ड संख्या 4, भिनाय क्षेत्रा के … Read more

विश्व पर्यावरण दिवस पर सर्किट हाउस के परिसर में वृक्षारोपण

अजमेर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नगर सुधार न्यास व वन विभाग की ओर से सर्किट हाउस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें संभागीय आयुक्त श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने पौधा लगा कर कार्यक्रम की शुरूआत की। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया, नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष श्री नरेन शाहनी भगत, … Read more

error: Content is protected !!