जिला स्तरीय लोक सुनवाई में 9 परिवाद दर्ज हुए

अजमेर। राजस्थान जन सुनवाई का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित लोक सुनवाई में 9 परिवाद दर्ज किये गये। जिला रसद अधिकारी सुनिता डागा ने सभी आवेदकों को सुना और उनके प्रकरण की जांच आदि कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को प्रकरण भिजवाने निर्देश दिये। इस अवसर पर … Read more

5 मई को होने वाली परीक्षा के लिए अतिरिक्त कलक्टर गजेन्द्र सिंह नोडल अधिकारी

अजमेर। जिला मजिस्ट्रेट वैभव गालरिया ने जयनाराण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा 5 मई को आयोजित पीटीईटी परीक्षा के लिए अतिरिक्त कलक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़ को नोडल अधिकारी तथा सहायक कलक्टर अनिता चौधरी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। परीक्षा 17 केन्द्रों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होगी।

किशनगढ़ में 251 आवेदन स्वीकृत

अजमेर। किशनगढ़ के वार्ड संख्या 1 से 34 के लिए आयोजित पेंशन महाभियान शिंविर में 251 आवेदन पत्र स्वीकृत किये गये, जिसमें 152 राज्य वृद्धावस्था, 42 राज्य विधवा, 7 राज्य विशेष योग्यजन पेंशन तथा 34 इंन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था, 13 इंन्दिरा गांधी विधवा तथा 3 इंन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विशेष योग्यजन पेंशन आवेदन पत्र हैं।

पेंशन महाअभियानः आयोजित होने वाले शिविर

अजमेर। अजमेर जिले में चल रहे विशेष पेंशन महाअभियान के तहत 4 मई को को ग्राम रसूलपुरा, नारेली, बड़गांव व भिनाय, तथा नगर परिषद ब्यावर व किशनगढ़, नगरपालिका बिजयनगर, केकडी़ व सरवाड़ के वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए शिविर आयोजित होंगे।

केन्द्रीय चिकित्सा राज्यमंत्री 4 मई को अजमेर आयेंगे

अजमेर। केन्द्रीय चिकित्सा एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री ए.एच.खान चौधरी 4 मई को प्रातः ट्रेन से अजमेर आयेंगे और 5 मई को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

नगर सुधार न्यास ज़ायरीन की खिदमत के लिए 187 लाख रूपये खर्च करेगा

अजमेर। चांद दिखाई देने पर 11 या 12 मई से यहां प्रारंभ होने वाले सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स में आने वाले ज़ायरीन को सुख-सुविधा देने के लिए नगर सुधार न्यास द्वारा लगभग 187 लाख रूपये खर्च किये जायेंगे जो गत वर्ष से दुगनी राशि है । नगर सुधार न्यास के … Read more

प्रत्येक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सुनवाई

अजमेर। राजस्थान सुनवाई का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अजमेर में प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सुनवाई होगी। अतिरिक्त कलक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़ के अनुसार 3 मई को भी कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में सुनवाई होगी। पंचायत समिति स्तर … Read more

ज़ायरीन को खाना बनाने हेतु गैस व खाद्य सामग्री मिलेगी

अजमेर। जिला रसद अधिकारी श्रीमती सुनीता डागा ने उर्स में कायड़ व ट्रांसपोर्ट नगर विश्राम स्थली पर ठहरने वाले ज़ायरीन को खाना बनाने के लिए प्रति घंटे की दर से कुकिंग गैस, उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी । श्रीमती डागा के अनुसार ज़ायरीन को पांच रूपये प्रति घंटे की दर से खाना … Read more

केन्द्रीय चिकित्सा राज्य मंत्री अजमेर आयेंगे

अजमेर। केन्द्रीय चिकित्सा एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री ए.एच.खान चौधरी 3 मई को सायंकाल अजमेर आयेंगे और 5 मई को यहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे ।

संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठकें

अजमेर। संभागीय आयुक्त कार्यालय में 3 मई को प्रातः साढ़े 11 बजे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की राजस्थान मेडीकेयर रिलीफ सोसायटी तथा दोपहर 12.45 बजे मुख्यमंत्री निशुल्क जांच व दवा योजना तथा जननी शिशु सुरक्षा योजना के संबंध में बैठक होगी । पेंशन महाअभियान: 4 मई को आयोजित होने वाले शिविर अजमेर। अजमेर जिले में चल … Read more

संभागीय आयुक्त कल उर्स व्यवस्था संबंधी बैठक लेंगी

अजमेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती किरण सोनी गुप्ता 3 मई को अपने कार्यालय के समिति कक्ष में आयोजित बैठक में 801 वें सालाना उर्स की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी। अपरान्ह 3 बजे आयोजित होने वाली इस बैठक में जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित रेल्वे, सार्वजनिक निर्माण, जलदाय व विद्युत विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता, नगर निगम, … Read more

error: Content is protected !!