राजस्व मण्डल के मुख्य लेखाधिकारी सुनील पारख सेवानिवृत्त
अजमेर। राजस्व मण्डल के मुख्य लेखाधिकारी एवं उप वित्तीय सलाहकार सुनील कुमार पारख सेवा निवृत्त हो गये। सर्वेश्वर नगर में आयोजित समारोह में उनका अभिनन्दन किया गया।
अजमेर। राजस्व मण्डल के मुख्य लेखाधिकारी एवं उप वित्तीय सलाहकार सुनील कुमार पारख सेवा निवृत्त हो गये। सर्वेश्वर नगर में आयोजित समारोह में उनका अभिनन्दन किया गया।
अजमेर। सूचना केन्द्र के पुस्तकालय अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर आज उन्हें सूचना केन्द्र में आयोजित समारोह में विदाई दी गई। उपनिदेशक प्यारे मोहन त्रिपाठी ने साफा पहनाया, शाल ओढाई तथा अभिनन्दन पत्रा भेंट किया। अन्य सभी कर्मचारियों ने उनका माल्यार्पण किया।
अजमेर। अजमेर जिले में चल रहे विशेष पेंशन महाअभियान के तहत एक मई को ग्राम भूडोल, कायड़, गुढाखुर्द, केरोट तथा नगर परिषद ब्यावर, किशनगढ़, नगर पालिका बिजयनगर केकड़ी व नगर पालिका सरवाड़ के वार्ड संख्या 16 से 20 तथा पुष्कर नगर पालिका के सभी वार्ड के लिए शिविर आयोजित होंगे।
अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ सायंकाल रूपनगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात रात्रि को पुष्कर कार्यक्रम में भाग लेगी और रात्रि 10.30 बजे अजमेर पहुँचेंगी।
अजमेर। नगर निगम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर निगम द्वारा छठी आर्थिक गणना 2013 के लिए नियुक्त किये गये सुपरवाईजर व प्रगणकों का 1 मई से 10 मई के मध्य में आयोजित होने वाला 2 दिवसीय प्रशिक्षण स्थगित कर दिया गया है। प्रशिक्षण के लिए नई तिथी शीघ्र निर्धारित … Read more
अजमेर। अर्न्तराष्ट्रीय श्रम दिवस 1 मई को मनाया जाएंगा, संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त आर.पी. पारीक ने विभिन्न औद्योगिक संस्थाओं से अपील कर श्रम दिवस 1 मई को सवैेतनिक अवकाश घोषित कर श्रमिकों को सद्भावना एवं हर्ष उल्लास के साथ यह दिवस मनाने में मदद करने का अनुरोध किया है।
अजमेर। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एच.आर. कुड़ी 1 मई को रात्रि 9 बजे मेड़ता से अजमेर पहुँचेंगे यहाँ रात्रि विश्राम करने के पश्चात 2 मई को प्रातः 8 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
अजमेर। मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा जयपुर से देवली होते हुए कोटा पहुँचंेगे और 1 मई को दोपहर 2.30 बजे कोटा से सावर आएंगे। सायंकाल 5 बजे शोकलिया ग्राम में विभिन्न निर्माण कार्याें का उद्घाटन कर रात्रि विश्राम केकड़ी में करेंगे। डॉ. रघु शर्मा 2 मई को प्रातः 9 बजे बोगला ग्राम के पास राजकीय … Read more
अजमेर। गृह राज्यमंत्री विरेन्द्र बेनीवाल 1 मई को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेर के समिति कक्ष में आयोजित बैठक में ख्वाजा साहब के 801वें सालाना उर्स की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और अपरान्ह 3 बजे विश्राम स्थलियों व अन्य स्थानों का दौरा करेंगे।
अजमेर। अजमेर में आगामी एक मई से 10 मई तक कैलिग्राफी कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सुन्दर लेखन के कौशल को विकसित करना है। कैम्प में बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए अरबी फारसी शोध संस्थान, टोंक तथा जयपुर से कैलिग्राफी कला में निपुण विशेषज्ञों … Read more
अजमेर। जिला रसद अधिकारी के अनुसार 24 अप्रेल से 30 अप्रेल तक मनाया जाने वाला उपभोक्ता सप्ताह अब 5 मई तक मनाया जायेगा। इस अवधि में उचित मूल्य की दुकानें निर्धारित समयावधि के अनुसार खुली रहेगी तथा रसद सामग्री का वितरण नियमानुसार किया जायेगा ।