मुख्यमंत्री निशुल्क चिकित्सा योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक 3 मई को

अजमेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती किरण सोनी गुप्ता आगामी 3 मई को दोपहर 12.45 बजे अपने कार्यालय के समिति कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, राजस्थान जननी शिशु सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की समीक्षात्मक बैठक लेंगी ।

आयोजना समिति की बैठक 7 मई को

अजमेर। जिला आयोजना समिति की बैठक जिला प्रमुख श्रीमती सुशीलकंवर पलाड़ा की अध्यक्षता में आगामी 7 मई को दोपहर सवा बारह बजे जिला परिषद के सभागार में आयोजित होगी।

विशेष पेंशन महाअभियान: कल आयोजित होने वाले शिविर

अजमेर। अजमेर जिले में चल रहे विशेष पेंशन महाअभियान के तहत कल 30 अप्रेल को ग्राम रामनेर की ढाणी, ऊंटड़ा, सूरजपुरा, लोटियाना, थल, नवां, धोलादांता, हरराजपुरा, मोलकिया, सलारी, रामपाली, सूपा, तिलोरा, नागोला व चांपानेरी में शिविर आयोजित होंगे।

जम्मू कश्मीर के यातायात मंत्री अजमेर आये

अजमेर। जम्मू कश्मीर के यातायात मंत्री चौधरी मौहम्मद रमजान अजमेर आये और उन्होंने यहां ख्वाजा साहब की दरगाह की ज़ियारत की और आज प्रातः जयपुर के लिए प्रस्थान कर गये ।

सुरेश कुमार सिंधी पाक ज़ायरीन दल के संपर्क अधिकारी होंगे

अजमेर। जिला मजिस्टेªट वैभव गालरिया ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार सुरेश कुमार सिंधी को उर्स में आने वाले पाक ज़ायरीन के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए संपर्क अधिकारी नियुक्त किया है । नगर सुधार न्यास के सहायक सचिव उम्मेद सिंह राजावत उनके सहायक अधिकारी होंगे।

मेला मजिस्ट्रेट उर्स के दौरान प्रतिदिन बैठक लेंगे

अजमेर। जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट वैभव गालरिया के अनुसार ख्वाजा साहब के 801 वें सालाना उर्स की व्यवस्थाओं की समीक्षा उर्स के दौरान 11 से 19 मई तक प्रतिदिन उर्स मेला मजिस्टेªट जे.के.पुरोहित रात्रि 8 बजे नाजिम दरगाह कमेटी के कार्यालय में करेंगे। प्रतिदिन की समीक्षात्मक बैठक में नगर निगम, पुलिस, रसद, चिकित्सा, जलदाय, विद्युत … Read more

जेएलएन चिकित्सालय मेडीकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक 3 मई को

अजमेर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की राजस्थान मेडीकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आगामी 3 मई को प्रातः साढ़े 11 बजे संभागीय आयुक्त श्रीमती किरण सोनी गुप्ता की अध्यक्षता में उनके कार्यालय के सभागार में होगी ।

जिला कलक्टर कल उर्स तैयारियों की समीक्षा करेंगे

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया 30 अप्रेल को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित बैठक में 801 वें उर्स की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे ।

गृह राज्य मंत्री बेनीवाल एक मई को बैठक लेंगे

अजमेर। गृह राज्य मंत्री मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल आगामी एक मई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में ख्वाजा साहब के 801 वें सालाना उर्स की तैयारियों के संबंध में बैठक लेंगे।

मुनेंद्र दत्त मिश्रा उवैसिया आश्रम के गुरु पद पर आसीन

अजमेर. हजरत मुनेंद्र दत्त मिश्रा को उवैसिया सिलसिले के अधीन डूमाड़ा रोड स्थित उवैसिया रूहानी सत्संग आश्रम के गुरु पद पर आसीन किया गया है। आश्रम में शुक्रवार की शाम एक हजार से भी अधिक अनुयायियों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में मिश्रा की दस्तारबंदी की गई। उल्लेखनीय है कि 24 अप्रेल को इस सिलसिले … Read more

हरियाणा के राज्यपाल 28 अप्रेल को अजमेर

अजमेर। हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया 28 अप्रेल रविवार को अपरान्ह 3 बजे अजमेर पहुंचेंगे। दरगाह की ज़ियारत व पुष्कर दर्शन कर रात्रि 8 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

error: Content is protected !!