चीनी वितरित करने के निर्देश जारी किये

अजमेर। जिला रसद अधिकारी श्रीमती सुनीता डांगा ने उचित मूल्य के दुकानदारों को उपभोक्ता सप्ताह के तहत कल 15 से 21 मार्च के दौरान बी.पी.एल. एवं अन्त्योदय राशनकार्ड धारी उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 500 ग्राम साढ़े 13 रूपये प्रति किलो की दर से चीनी वितरित करने के निर्देश जारी किये  हंै। इसके लिए प्रवर्तन अधिकारी … Read more

शिक्षा राज्य मंत्री का कार्यक्रम

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ कल 15 मार्च को रात्रि 8 बजे नागौर में सूफी साहब की दरगाह के उर्स के कार्यक्रम में भाग लेकर 16 को प्रात: 9.30 बजे नागौर से रवाना होकर बड़ी खाटू होती हुई दोपहर 1.15 बजे अजमेर पहुंचेंगी। श्रीमती इंसाफ 16 मार्च को सायंकाल 5 बजे जवाहर … Read more

जनगणना के सुपरवाईजर्स का प्रशिक्षण 19 मार्च को

अजमेर। सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 में कार्य कर चुके सुपरवाईजर्स एवं संबंधित कार्मिकों का प्रशिक्षण 19 मार्च को अपरान्ह 3 बजे नगर निगम के सभा भवन में आयोजित होगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निर्देश दिये हंै कि वे सत्यापन कार्य के लिए आवश्यक रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित हों। यदि कोई सुपरवाईजर … Read more

बहारें फागुन की 24 मार्च को पटेल इन्डोर स्टेडियम में

अजमेर। विविध कला एवं सांस्कृतिक संस्था कत्थक कला केन्द्र के तत्वावधान में 24 मार्च को सांयकाल 6 बजे होली के रंग लगा-मांगणियार बंधुओं के संग बुदु खां लंगा एवं साथी कलाकार पटेल इन्डोर स्टेडियम  में होली के पावन पर्व पर  बहारें फागुन की रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। संयोजक दृष्टि रॉय ने बताया की संस्था की … Read more

340 पटवारियों को वसूली के लिए पारितोषक राशि

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया ने अजमेर जिले में उल्लेखनीय वसूली के लिए 340 पटवारियों को 50 हजार 300 रूपये की परितोषिक राशि स्वीकृत की है। प्रत्येक पटवारी को 150 रूपये मिलेंगे।

पर्यावरणीय जनसूनवाई 4 अप्रेल को

अजमेर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा पर्यावरणीय स्वीकृति से संबंधित प्रकरणों को निपटाने के लिए 4 अप्रेल को दोपहर 2:30 बजे ग्राम बुबानिया माता जी के मन्दिर में जनसुनवाई की जाएगी। क्षेत्रीय अधिकारी रमेश तोमर ने बताया कि मैसर्स श्री हिंगलाज सिंह चारण की बूबानिया क्वार्टज एवं सफ्तीय खनन परियोजना  से … Read more

जिला स्तरीय बछड़ा-बछड़ी दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता

अजमेर। अजमेर पशुपालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सालय पीसांगन में कल 15 से 17 मार्च तक जिला स्तरीय बछड़ा, बछड़ी एवं दुग्ध उत्पादन प्रतियोगता आयोजित होंगी। संयुक्त निदेशक डॉ. रोशन लाल देव ने बताया कि पशुपालकों में  प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने  के उददे्श्य से आयोजित, इस प्रतियोगिता में एच.एफ. क्रास जर्सी, पास गीर … Read more

मृत्यु के कारणों पर डॉक्टर्स व कोडर्स की प्रशिक्षण कार्यशाला

अजमेर। मृत्यु के कारणों के चिकित्सकीय प्रमाणीकरण प्रशिक्षण के लिए 10 रेजीडेंट डॉक्टर्स एवं कोडर्स की सम्भागस्तरीय कार्यशाला 15 मार्च को 10:30 बजे पटेल इन्डोर स्टेडियम में होगी।

नमक श्रमिकों को आउ में साईकिल, गमबूट एवं गोगल्स दिये जाएंगे

अजमेर। जिला उद्योग केन्द्र कल 15 मार्च को किशनगढ़ तहसील के ग्राम आउ में नमक श्रमिकों को साईकिल, गमबूट एवं गोगल्स के वितरण के लिए  विशाल शिविर आयोजित करेगा। महाप्रबन्धक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पहचान पत्र प्राप्त 1891 नमक श्रमिकों में से वर्ष 2012-13 के लिए 55 साईकिल, 50 गमबूट एवं 50 … Read more

राजस्थान दिवस समारोह की बैठक

अजमेर। राजस्थान दिवस समारोह की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में 15 मार्च को सायंकाल 4 बजे अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में अधिकरियों की बैठक होगी। बैठक में जिला स्तरीय समारोह  में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, ग्रामीण खेलकूद के आयोजन पर विचार विमर्श होगा।

उपभोक्ता सप्ताह 15 से

अजमेर । अजमेर जिले में उचित मूल्य की दुकानें 15 से 21 मार्च की अवधि में खुली रहेंगी। जिला रसद अधिकारी श्रीमती सुनिता डागा ने समस्त राशन डीलर्स को निर्देश दिये हंै कि वे दुकानेंं नियमानुसार खोलकर उपभोक्ताओं को राशन साम्रगी वितरित करें। थोक विक्रता खाद्यान्न, केरोसिन और आटा आदि राशन सामग्री का नियत अवधि … Read more

error: Content is protected !!