कलेक्ट्रेट में ग्राहक अदालत का आयोजन

अजमेर । अजमेर जिले में विश्व उपभोक्ता दिवस समस्या निराकरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कल 15 मार्च को कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में ग्राहक अदालत आयोजित की गई है, इसमें सार्वजनिक उपभोक्ता संबंधी शिकायतों को सुनकर उनका निराकरण किया जायेगा। जिला रसद अधिकारी श्रीमती सुनीता डागा ने बताया कि ग्राहक अदालत में प्रात: 10 … Read more

शिक्षा राज्य मंत्री ने दी नये उपस्वास्थ्य केन्द्र खोलने की स्वीकृति

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री  नसीम अख्तर इंसाफ ने सिलोरा पंचायत समिति के ग्राम नुवां, मोखमपुरा, मजीठिया, कमलाई, भैरवाई, मानपुरा की ढ़ाणी तथा सींगला में, पीसांगन पंचायत समिति के ग्राम देदुला का बाडिया व कानस, श्रीनगर के सराना एवं अजमेर शहर के ग्राम किरानीपुरा में नये उपस्वास्थ्य केन्द्र खोलने की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री … Read more

श्री नित्यानंद सूरीश्वर का सोजत सिटी में स्वागत

अजमेर । जैनाचार्य श्री नित्यानंद सूरीश्वर का आज सोजत सिटी पहुंचने पर नागरिकों ने स्वागत किया। प्रवक्ता जी.आर.भण्डारी ने बताया कि कल 14 मार्च को जैनाचार्य श्री नित्यानंद सूरीश्वर के सानिध्य में मंगल संक्रांति समारोह आयोजित होगा। इसमें भाग लेने के लिए अजमेर से भक्तों का शिष्टमण्डल रवाना हुआ।

राजस्थान दिवस समारोह की बैठक 15 को

अजमेर । राजस्थान दिवस समारोह की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में 15 मार्च को सायंकाल 4 बजे अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में अधिकरियों की बैठक रखी गई है।

जिला आयोजना समिति की बैठक 3 अप्रेल को

अजमेर । जिला आयोजना समिति की बैठक 3 अप्रेल को दोपहर 12.15 बजे जिला परिषद के सभागार में होगी। जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में जिला वार्षिक योजना की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

आई.टी.आई. द्वारा कौशल विकास पहल योजना के लिए आवेदन मांगे गये

अजमेर । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई.टी.आई. द्वारा कौशल विकास पहल योजना के अन्तर्गत्त अल्प अवधि मॉड्यूलर रोजगार कौशल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी असिस्टेंट प्लम्बर, बेसिक वेल्डिंग (आर्क), बेसिक शीट मेटल वर्क, बेसिक फिटिंग वर्क, कम्प्यूटर फन्डामेनटलस आदि पाठक्रमों के लिए आवेदन पत्रा डब्लूडब्लूडब्लू .डीजीईटी . एनआईसी. इन/एमईएस साईट से … Read more

14 सदस्यीय अन्तर्राष्ट्रीय दल अजमेर आएगा

अजमेर । राजस्थान लोक सेवा की कार्य पद्धति और यहां किये गये नवाचार का अध्ययन करने के लिए 14 सदस्यों का अन्तर्राष्ट्रीय दल 14 मार्च को सांयकाल 6 बजे जयपुर से रवाना होकर रात्रि 9 बजे अजमेर पहुँचेगा। आयोग के अध्यक्ष हबीब खान गौराण ने बताया कि दल के सदस्य 15 मार्च को प्रातः 10 … Read more

अरड़का उपतहसील स्वीकृत

अजमेर । शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर इन्साफ ने पंचायत समिति श्रीनगर के ग्राम अरड़का में उपतहसील स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति आभार व्यक्त किया है। शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया की पंचायत समिति पीसांगन की ग्राम पंचायत डूमाडा व नान्द तथा हटंूडी व श्रीनगर पंचायत समिति के ग्राम गगवाना में नए पशु … Read more

स्वामी रामकृष्ण परमहंस जयंती मनाई गई

अजमेर । आदर्श नगर स्थित रामकृष्ण परमहंस आश्रम में गुरू देव की 178 वीं जयंती धार्मिक आयोजन कार्यक्रमों से मनाई गई । प्रातः आरती पूजन के पश्चात प्रवचन व भजन कार्यक्रम रखे गये।

रक्षा पैंशन अदालत 18 व 19 मार्च को

अजमेर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के अनुसार आगामी 18 से 19 मार्च को मिलिट्री स्टेशन बीकानेर में रक्षा पैंशन अदालत आयोजित की गई है। कोई भी पैंशनर पेंशन संबंधी अपनी समस्या का निराकरण करा सकता हैं।

जिला सर्तकता समिति रसद की बैठक 25 मार्च को

अजमेर। जिला स्तरीय सर्तकता समिति रसद की बैठक आगामी 25 मार्च को सायंकाल 4 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित की गई है।

error: Content is protected !!