केन्द्रीय बाल श्रम सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष अजमेर आयेंगे

अजमेर। केन्द्रीय बाल श्रम सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष  श्री शिशुपाल सिंह कल 24 जनवरी को प्रात: 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में बाल श्रम कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य विषयों पर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे और राष्ट्रीय बाल श्रमिक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। दोपहर 1.30 बजे स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक … Read more

संसदीय सचिव का कार्यक्रम

अजमेर। संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत 24 जनवरी को प्रात: 11 बजे ग्राम पंचायत दौलतपुरा द्वितीय में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण कर अपरान्ह 3 बजे ब्यावर में जिला परिवहन कार्यालय तथा सायंकाल 5 बजे मसूदा में नवनिर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन करेंगे।

राशन कूपन पर गेहूं का वितरण फरवरी के द्वितीय सप्ताह से

अजमेर। अजमेर जिले में बीपीएल, अतिरिक्त बीपीएल, स्टेट बीपीएल, अतिरिक्त स्टेट बीपीएल, अन्त्योदय व अन्नपूर्णा अन्न योजना में गेहूं उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन कूपनों पर ही वितरित किया जायेगा । जिला रसद अधिकारी किशोर कुमार ने बताया कि योजना के राशन कूपन फरवरी के प्रथम सप्ताह में सहकारी मुद्रणालय … Read more

राष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस बूबानी में

अजमेर। नेहरू युवा केन्द्र ग्राम बूबानी युवा मंडल के तत्वावधान में कल 24 जनवरी को प्रात: 11 बजे ग्राम बूबानी में राष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस आयोजित किया जायेगा। जिला युवा समन्वयक चौधरी धर्मपाल सिंह ने बताया कि इसमें 11-18 आयु वर्ग की ऐसी किशोरी बालिकायें जो स्कूल नहीं जा रही हैं उन्हें जोड़ा जायेगा । … Read more

बारावफात के लिए कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त

अजमेर। जिला मजिस्टे्रट वैभव गालरिया ने 25 जनवरी को बारावफात पर्व पर शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपजिला मजिस्टे्रट एन.के.अग्निहोत्री व तहसीलदार मनमोहन मीणा को कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त किया है । जिले की कानून व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्टे्रट प्रशासन मौहम्मद हनीफ व शहर के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्टे्रट … Read more

नरवर में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में गोववासियों को सुना

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने श्रीनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नरवर में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में गांववासियों को सुना और 67 व्यक्तियों को आवासीय पट्टे और चार बीपीएल परिवारों को निशुल्क आवावस भूखंड आवंटन दस्तावेज प्रदान किये। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान श्री राम नारायण … Read more

पीसांगन में 222 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने आज सैकन्ड्री स्कूल पीसांगन में आयोजित समारोह में विभिन्न 28 स्कूलों की 222 छात्राओं को स्कूल से घर आने व जाने के लिए साइकिल वितरित कीं । श्रीमती इंसाफ ने समारोह को संबोधित करते हुए छात्राओं को शिक्षा ग्रहण कर जीवन में आगे बढऩे का संदेश … Read more

नागरिकों से स्वाइन फ्लू से सावधानी रखने का आग्रह

अजमेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री दीपक उप्रेति ने परिपत्र जारी कर नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्वाइन फ्लू के प्रति सावचेत रहें और इस रोग से बचने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरतें। इन्फ्लूएन्जा ‘एÓ (ए 1 एन 1) स्वाइन फ्लू को संक्रामक रोग होने के कारण विशेष … Read more

शिक्षा राज्यमंत्री विभिन्न समारोह में

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर दोपहर 2.30 बजे गायत्री शक्तिपीठ कन्या महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में भाग लेंगी और कमरों का शिलान्यास करेंगी।

510 काश्तकारों के नामांतरणकरण खोले गये

अजमेर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को जिले की ग्राम पंचायत गेगल, कालेसरा, टॉडगढ़, पनेर, आकोदिया, देवगांव, रामगढ़ व सिंगावल में आयोजित शिविरों में 510 काश्तकारों के नामांतरणकरण खोले गये और 4 काश्तकारों को खातेदारी के अधिकार दिये गये। 470 कृषकों को राजस्व रेकार्ड की प्रति मौके पर उपलब्ध कराई गई और … Read more

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर

अजमेर। प्रशासन गांवों के संग अभियान में कल 24 जनवरी को पीसांगन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोविंदगढ़, जवाजा की राजियावास, केकड़ी की बघेरा, मसूदा की दौलतपुरा द्वितीय, अंराई की कासीर तथा भिनाय पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देवलिया कंला में शिविर लगाये जायेंगे।

error: Content is protected !!